144Hz Curved AMOLED डिस्प्ले और 50MP Selfie वाले 5G फोन Tecno Camon 50 Ultra पर डिस्काउंट

टेक्नो ने जुलाई महीने में अपना स्टाइलिश डिजाइन वाला फोन Tecno Camon 50 Ultra 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 144Hz Curved AMOLED डिस्प्ले, 50MP Selfie कैमरा और Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था। इसी प्रीमियम लुक वाले टेक्नो फोन को इन दिनों डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है जिसकी डील डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Tecno Camon 50 Ultra 5G प्राइस और ऑफर
टेक्नो कैमोन 50 अल्ट्रा 5जी फोन 8GB RAM + 256GB Storage के साथ 39,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। एक ओर जहां फोन महंगे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस टेक्नो मोबाइल को इन दिनों 1,250 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। यह डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत मिल रहा है जिसके बाद Camon 50 Ultra को 38,749 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर पाया जा सकता है। इस छूट का फायदा RBL, Axis, HDFC और IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से ईएमआई बनवाने पर मिलेगा जिसका लाभ शॉपिंग साइट अमेजन पर उठाया जा सकता है।
Tecno Camon 50 Ultra 5G स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो कैमोन 50 अल्ट्रा 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित HiOS 16 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह टेक्नो फोन 9,98,070 AnTuTu Score अचीव कर चुका है।
इस मोबाइल में LPDDR5X RAM लगाई गई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगी। कैमोन 50 अल्ट्रा स्मार्टफोन को Extended RAM टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। यह तकनीक मोबाइल 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह टेक्नो 5जी स्मार्टफोन Mali-G610 जीपीयू सपोर्ट करता है।
Tecno Camon 50 Ultra 5G फोन में 1208 x 2644 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह ProXDR आई-केयर टेक्नोलॉजी पर बनी Curved AMOLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। वहीं डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।
फोटोग्राफी के लिए यह टेक्नो 5जी स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल वाला Sony LYT700C मेन सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल 3x Telescope Periscope सेंसर और 8 मेगापिक्सल Ultra wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया 5जी फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
टेक्नो कैमोन 50 अल्ट्रा 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी लगाई गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आत है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। बताते चलें कि यह मोबाइल MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बना जो इसे मजबूती प्रदान करती है। डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इसे IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है।