ये मोबाइल इस हफ्तेे होंगे इंडिया में लॉन्च, आएंगे मिड रेंज वाले कैमरा फोन

Join Us icon

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट के लिए साल 2025 की शुरुआत शानदार हुई है। दस दिनों के भीतर ही 10 से ज्यादा मोबाइल फोन भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुके हैं जिनकी कीमत 6 हजार रुपये से लेकर 60 हजार रुपये तक जाती है। इनकी डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। वहीं अब आने वाला सप्ताह में 13 जनवरी से 19 जनवरी के बीच भी नए रियलमी मोबाइल इंडिया में लॉन्च होने जा रहे हैं। इन अपकमिंग मोबाइल फोन इन इंडिया की जानकारी आगे देख सकते हैं।

इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन

realme 14 Pro

लॉन्च डेट – 16 जनवरी
प्राइस – ₹27,999 (अनुमानित)

रियलमी 14 प्रो सीरीज 16 जनवरी को भारत में लॉन्च होगी जिसमें बेस मॉडल का रेट 25 हजार रुपये से 30 हजार रुपये के बीच रखा जा सकता है। realme 14 Pro की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 7300 Energy चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 ओएस पर लाया जा सकता है।

realme 14 Pro को लेकर कहा जा रहा है कि यह मोबाइल तगड़ी 6,000mAh बैटरी पर लॉन्च होगा तथा इतनी बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में उपलब्ध होने वाला सबसे पतला फोन होगा है। वहीं फोन में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 3840Hz PWM डिमिंग वाली कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी तथा फोटोग्राफी के लिए Sony IMX882 वाला ट्रिपल रियर तथा 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

realme 14 Pro+

लॉन्च डेट – 16 जनवरी
प्राइस – ₹32,999 (अनुमानित)

16 जनवरी को सीरीज का सबसे बड़ा फोन रियलमी 14 प्रो प्लस भी भारत में लॉन्च होगा। इसे क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 12GB RAM की ताकत दी जा सकती है वहीं नए अपकमिंग रियलमी मोबाइल में लेटेस्ट एंड्रॉइड 15-आधारित रियलमी यूआई 6.0 दिया जा सकता है।

रियलमी 14 प्रो+ स्मार्टफोन में HyperImage कैमरा सेटअप लगाया जाएगा जिसे कंपनी दुनिया का पहला ट्रिपल फ्लैश वाला फोन कह रही है। इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली 6.83 इंच की Curved OLED स्क्रीन दी जा सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में बड़ी 6,000एमएएच मिल सकती है जिसे चार्ज करने के लिए फोन को 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here