15 हजार से भी सस्ते स्मार्टफोन देंगे लंबा बैकअप, मिलेगी 6,000mAh Battery की ताकत

Join Us icon

एंट्री लेवल स्मार्टफोन भी अब तगड़ी बैटरी तथा बैकअप के साथ आने लगे हैं। अगर आप 10 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये के बीच में कोई ऐसा मोबाइल फोन लेना चाहते हैं जो बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है तथा कई घंटों तक बिना चार्ज हुए रह सकता है तो आगे हमने ​सितंबर महीने में बिक रहे 5 लेटेस्ट और बेस्ट स्मार्टफोंस की डिटेल्स शेयर की है। इन सभी फोंस को 91मोबाइल्स ने खुद टेस्ट किया है और परखा है कि ये कितनी देर में चार्ज होते हैं, फुल चार्ज के बाद कितने घंटे चलते हैं तथा ऑनलाइन वीडियो या ऑनलाइन गेम में इनकी बैटरी कितनी घटती है।

बड़ी बैटरी वाले मोबाइल फोन

स्मार्टफोनबैटरीचार्जिंग तकनीकचार्जिंग टाइम (20%-100%)पीसीमार्कबैटरी ड्रॉप 4K YouTube (30 मिनट)बैटरी ड्रॉप BGMI (30 मिनट)बैटरी ड्रॉप COD (30 मिनट)
Vivo T3x 5G6,000mAh44W60 मिनट23 घंटे 33 मिनट3%6%5%
iQOO Z9x6,000mAh44W61 मिनट20 घंटे 19 मिनट4%5%6%
Moto G64 5G6,000mAh30W70 मिनट18 घंटे 39 मिनट4%6%6%
Realme 12x5,000mAh45W52 मिनट17 घंटे 22 मिनट4%9%10%
Realme Narzo N655,000mAh15W149 मिनट17 घंटे 16 ​मिनट4%6%4%

Vivo T3x 5G

बैटरी और चार्जिंग

वीवो टी3एक्स 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स के पीसीमार्क टेस्ट में यह 23 घंटे 33 मिनट की जबरदस्त परफॉर्मेंस दे चुकी है। इसमें 30 मिनट यूट्यूब चलाने पर बैटरी सिर्फ 3 प्रतिशत की घटी। वहीं आधा घंटा पबजी खेलने पर 6% तथा 30 मिनट सीओडी मोबाइल गेम खेलने पर बैटरी में 5% की कमी आई। Vivo T3x 5G 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है जो इस बड़ी बैटरी को 60 मिनट में 20 प्रतिशत से फुल 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है।

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 4GB RAM + 128GB Memory – 13,499 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB Memory – 14,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB Memory – 16,499 रुपये

वीवो टी3एक्स 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है जिसमें 8जीबी फिजिकल रैम के साथ 8जीबी वचुर्अल रैम भी मिलती है। यह मोबाइल फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.72 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग सपोर्ट करता है। फुल डिटेल के लिए यहां क्लिक करें

iQOO Z9x 5G

बैटरी और चार्जिंग

यह आइकू मोबाइल भी 15 हजार रुपये से कम में 6,000एमएएच बैटरी देता है। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने के बाद 20 घंटे, 19 मिनट का पीसीमार्क बैटरी स्कोर प्रदान करती है। iQOO Z9x 5G फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 44वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मौजूद है जो इसे सिर्फ 61 मिनट में ही 20% से 100% तक चार्ज कर देती है। 91मोबाइल्स की 30 मिनट टेस्टिंग में इस फोन की बैटरी यूट्यूब में 4%, पबजी में 5% तथा सीओडी मोबाइल गेम में 6% घटी है।

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 4GB RAM + 128GB Storage = ₹12,999
  • 6GB RAM + 128GB Storage = ₹14,499
  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹15,999

आइकू ज़ेड9एक्स 5जी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट पर काम करता है। इस मोबाइल में 8जीबी रैम के साथ 8जीबी वचुर्अल रैम भी दी गई है जो इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। वहीं फोन में फोटोग्राफी के लिए 50एमपी डुअल रियर कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। iQOO Z9x 5G फोन 6.72 इंच की बड़ी फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोन की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Moto G64 5G

बैटरी और चार्जिंग

मोटो जी64 5जी फोन 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। हमारे पीसीमार्क टेस्ट में यह 18 घंटे 39 मिनट तक चली। वहीं 30 मिनट तक यूट्यूब वीडियो चलाने पर फोन बैटरी में 4% की कमी आई। इसी तरह बैटरी ड्रॉप को चेक करने के लिए इसमें आधा घंटा PUBG और आधा घंटा COD: Mobile खेला गया तो दोनों बार बैटरी में 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। यह मोबाइल 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है जिसने हमारे टेस्ट में फोन को 20% से 100% चार्ज करने में 70 मिनट का समय लिया।

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹14,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage = ₹16,999

मोटो जी64 5जी दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो MediaTek Dimensity 7025 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। इसमें 6.5 इंच की FHD+ एलसीडी डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP OIS और 8MP macro + depth लेंस दिया गया है तथा फ्रंट पैनल पर 16MP Selfie कैमरा मौजूद है। बता दें मोटो जी64 5जी फोन में 1टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है तथा इसमें IP52 रेटिंग तथा 14 5G Bands जैसे फीचर्स मिलते हैं। फुल डिटेल के लिए यहां क्लिक करें

Realme 12x 5G

बैटरी और चार्जिंग

रियलमी 12एक्स 5जी फोन अप्रैल महीने में भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था जिसमें 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह बैटरी 17 घंटे और 22 मिनट का पीसीमार्क बैटरी स्कोर प्राप्त करने में सफल हो चुकी है। बड़ी बैटरी के साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का तालमेल इस फोन को और भी बेहतर बनाता है। सिर्फ 52 मिनट में ही यह 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। वहीं फोन में आधा घंटा 4के यूट्यूब वीडियो देखने पर सिर्फ 4% बैटरी ड्रॉप होती है। हमने जब मोबाइल में आधा घंटा पबजी खेला तो इसकी बैटरी 9% घट गई तथा जब सीओडी खेला गया तो इसमें 10% की कमी आई।

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 4GB RAM + 128GB Storage = ₹11,999
  • 6GB RAM + 128GB Storage = ₹13,499
  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹14,999

रियलमी 12एक्स 5जी फोन MediaTek Dimensity 6100+ आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी मौजूद है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी तक बढ़ा देती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Dual Rear Camera और 8MP Selfie Camera दिया गया है। रियलमी 12एक्स 5जी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.72 इंच की फुलएचडीप्लस पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। Realme 12x 5G स्मार्टफोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Realme Narzo N65 5G

बैटरी और चार्जिंग

नारज़ो एन65 5जी फोन भी 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो पीसीमार्क बैटरी टेस्ट में 17 घंटे और 16 ​मिनट का स्कोर प्राप्त कर चुकी है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान यह बैटरी 30 मिनट यूट्यूब 4के वीडियो स्ट्रीमिंग करने पर 4 प्रतिशत घटी। वहीं आधा-आधा घंटे पबजी तथा सीओडी मोबाइल गेम खेलने पर क्रमश: 6 प्रतिशत और 4 प्रतिशत की कमी देखने को मिली। गौरतलब है कि इस मोबाइल में 15वॉट चार्जिंग तकनीक दी गई है जो 5,000एमएएच बड़ी बैटरी को 20 से 100 प्रतिशत चार्ज करने में 149 मिनट का समय लगा देती है।

cropped-narzo-n65-5g-image-3.jpg?tr=q-70

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 4GB RAM + 128GB Storage = ₹11,499
  • 6GB RAM + 128GB Storage = ₹12,499

रियलमी नारज़ो एन65 5जी फोन MediaTek Dimensity 6300 5G पर काम करता है। इसमें 6GB Dynamic RAM मिलती है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर 12जीबी रैम की ताकत देती है। इसके बैक पैनल पर 50MP कैमरा तथा फ्रंट पर 8MP सेल्फी मौजूद है। यह मोबाइल 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करने वाली 6.67-इंच की एचडी डिस्प्ले सपोर्ट करता है। NARZO N65 5G फोन में IP54 रेटिंग और Rainwater Smart Touch टेक्नोलॉजी भी मिलती है। इस सस्ते रियलमी मोबाइल की फुल जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here