
POCO ने भारतीय बाजार में अपने बजट स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार नई कीमतें आज यानी 1 जून 2026 से लागू हैं। इस प्राइस हाइक में POCO C85 5G, POCO C81x और POCO C81 जैसे मॉडल शामिल हैं। इनमें 500 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। आइए, आगे आपको हर मॉडल का नया प्राइस बताते हैं।
POCO C85 5G की नई कीमत
POCO C85 5G के 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत पहले 14,999 रुपये थी जिसे बढ़ाकर 15,499 रुपये कर दिया गया है। वहीं, 6GB + 128GB वैरियंट 16,999 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 16,499 रुपये थी। इसके अलावा 8GB + 128GB मॉडल 18,499 रुपये में उपलब्ध होगा। जबकि पहले इसकी कीमत 17,999 रुपये थी। यानी सभी पर 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
POCO C81x और C81 पर 1,000 रुपये की बढ़ोतरी
कंपनी ने एंट्री-लेवल मॉडल्स की कीमतों में भी बदलाव किया है। POCO C81x के 3GB + 64GB वैरियंट की कीमत 9,999 रुपये से बढ़ाकर 10,999 रुपये कर दी गई है। वहीं, POCO C81 के 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 11,999 रुपये हो गई है, जो पहले 10,999 रुपये थी।
POCO C85 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
POCO C85 5G की सबसे बड़ी खूबी 6000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस फोन में 2 दिन तक गेमिंग की जा सकती है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो डिवाइस को 20% से 100% तक चार्ज करने में लगभग 67 मिनट का समय लेता है। इसमें Smart Charging 2.0 और 10W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है।
POCO C85 5G स्मार्टफोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर काम करता है और इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
POCO C85 5G फोन में 6.9-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800nits ब्राइटनेस सपोर्ट वाला है। इसके अलावा डिवाइस IP64 रेटिंग, 200% सुपर वॉल्यूम मोड और 2 साल Android अपडेट जैसे फीचर्स के साथ आता है।
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
कंपनी ने कीमत बढ़ाने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत, इंपोर्ट ड्यूटी, डॉलर एक्सचेंज रेट और कॉम्पोनेंट्स की महंगी सप्लाई के कारण कंपनियां स्मार्टफोंस की कीमतों में बदलाव कर रही हैं। बताते चलें कि हाल के महीनों में कई ब्रांड्स अपने मोबाइल्स की कीमतों में बदलाव कर चुके हैं। हम आपको आगे भी कीमत बढ़ने या घटने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











