बड़ी बैटरी के साथ आ रहा POCO C85x 5G, Flipkart पर टीजर लाइव

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/poco-c85x-5g-india-launch-teased-flipkart.jpg

Poco भारत में अपनी एंट्री-लेवल सीरीज को आगे बढ़ा रहा है। इसे लेकर ब्रांड ने एक नया टीजर लाइव कर दिया है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट से पुष्टि हुई है कि कंपनी जल्द ही POCO C85x 5G को लॉन्च करेगी। खास बात यह है कि पहली बार सी-सीरीज के किसी मॉडल में आखिर में X नाम से कोई डिवाइस आएगा। उम्मीद है इसे सस्ते दाम में उन ग्राहकों के लिए लाया जा सकता है जो कम कीमत में 5जी सपोर्ट वाला फोन देख रहे हैं। आइए, आगे आपको इसकी डिटेल्स बताते हैं।

Flipkart पर सामने आई लिस्टिंग में “खिलाडी इस कमिंग” टैगलाइन के साथ नए मोबाइल POCO C85x 5G को दिखाया गया है। इसमें बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar आगामी स्मार्टफोन को हाथ में पकड़े नजर आ रहे हैं। टीजर इमेज से फोन का रियर डिजाइन भी सामने आया है, जिसमें ऊपर बाईं ओर पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। यह मॉड्यूल बॉडी से थोड़ा उठा हुआ दिखाई देता है और इसके अंदर दो सर्कुलर कटआउट रिंग्स के साथ नजर आते हैं, यानी डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है।

कैमरा मॉड्यूल के सेकेंडरी लेंस के नीचे टेक्स्ट भी दिख रहा है। हालांकि यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि यह कितने मेगापिक्सल का होगा। माइक्रोसाइट पर दिए गए मार्केटिंग पोस्टर में यह भी दिख रहा है कि POCO C85x 5G बड़ी बैटरी वाला होगा। क्योंकि ब्रांड ने टीजर में साइज बताए बिना जानकारी टैगलाइन के जरिए दी है। इसके साथ ही कंपनी बड़ी बैटरी के साथ स्लिम डिजाइन देने वाली है। यानी यह फोन लंबी बैटरी लाइफ के साथ पतला फॉर्म फैक्टर ऑफर कर सकता है, जो बजट सेगमेंट में ग्राहकों को लुभा सकता है।

फिलहाल माइक्रोसाइट में POCO C85x 5G के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि आने वाले दिनों में Flipkart लिस्टिंग पर प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी क्षमता सहित और भी जानकारी शेयर की जा सकती है। यदि कंपनी इसे कम कीमत के साथ पेश करती है, तो यह बजट 5G सेगमेंट में बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। आप इसका वेट कर सकते हैं।

पिछले साल लॉन्च हुए POCO C85 5G की बात करें तो इसमें 1600 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.9-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। जिस पर 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 800निट्स ब्राइटनेस मिलती है। फोन को पानी की छींटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। यह एंड्राइड 15 आधारित HyperOS 2 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है।

पावर बैकअप के लिए POCO C85 5 में 6000mAh बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल वाला मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हम आपको आगामी पोको फ़ोन के अपडेट आगे भी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।