और भी कम हुई शाओमी फोन पोको एफ1 की कीमत, जानें क्या है नया प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/08/Poco-F1-3.jpg

इसी साल शाओमी ने अपने नए फोन ब्रांड पोको की शुरुआत की थी। कंपनी ने इसके तहत एफ1 मॉडल को सबसे पहले पेश किया था। लॉन्च के साथ ही इस मॉडल ने हलचल मचा दिया। भारतीय बाजार में इस फोन की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये थी। इस प्राइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर लॉन्च होने वाला यह सबसे कम कीमत वाला फोन बना। वहीं अब कंपनी ने इसके शाओमी के इस फोन में और 1,000 रुपये की कटौती की है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि यह कटौती आॅफलाइन स्टोर में किया गया है। आॅनलाइन पहले ही कंपनी ने प्राइस कम करने की घोषणा कर दी थी।

1,000 रुपये की कटौती कि बाद अब पोको एफ1 के 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले फोन की कीमत 19,999 रुपये हो गई है। वहीं 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत जहां पहले 23,999 रुपये थी। वहीं अब 22,999 में लिय जा सकता है। इसी तरह 8जीबी रैम और 256जीबी मैमोरी वाला मॉडल 1,000 रुपये कम होने के बाद 27,999 रुपये में उपलब्ध हो गया है। 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ नॉच स्क्रीन और दमदार बैटरी वाला असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2, क्या रेडमी 6 प्रो से बेहतर है यह फोन

पोको एफ1 के स्पेसिफिकेशन
शाओमी पोको एफ1 में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.18-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर कार्य करता है। हालांकि इसका हाइलाइट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट है। यह प्रोसेसर बेहद ही ताकतवर है। 5,000 एमएएच बैटरी, दमदार प्रोसेसर और नॉच स्क्रीन साथ लॉन्च हुआ असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पोको एफ1 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दि​या गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ क्विक चार्ज 3.0 तकनीक वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।