
स्पेन की मार्केट में ऑफिशियल तौर पर POCO F2 Pro की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया गया है। कंपनी द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार फोन को 12 मई के दिन लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने डिवाइस के नाम की पुष्टी नहीं की है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि यह हैंडसेट पोको एफ2 प्रो के नाम से ही पेश किया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले 91मोबाइल्स को डिवाइस की कीमत, कलर ऑप्शन और स्टोरेज क्षमता की एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है।
हमें POCO F2 Pro की जानकारी विश्वसनीय सूत्रों द्वारा मिली है। वहीं, अब तक सामने आया है कि पोको एफ2 प्रो कोई और फोन नहीं ब्लकि रेडमी के30 प्रो का रिब्रांडेड वर्जन होगा। तो आइए आगे बिना देर करे आपको पोको के अपकिंग स्मार्टफोन की कीमत के साथ दूसरी जानकारी भी देते हैं।
POCO F2 Pro की कीमत
सूत्रों के अनुसार POCO F2 Pro को EUR 570 (लगभग 47,000 रुपए) में पेश किया जाएगा। यह कीमत फोन के 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की होगी। इसके अलावा दूसरी किसी भी कॉन्फ़िगरेशन की कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। कई बार देखा गया है कि यूरोपीय देशों में स्मार्टफोन की कीमतें आमतौर पर भारत की तुलना में अधिक होती है। इसके अलावा, यह पुर्तगाली बाजार के लिए हाल ही में POCO F2 प्रो की कीमत लीक की थीं, जिसके अनुसार 6GB + 128GB और 8GB + 256GB की कीमत क्रमश: EUR 649 ( लगभग 53,500 रुपए ) और EUR 749 ( लगभग 62,000 रुपए ) होगी। इसे भी पढ़ें: पोको ला रही है नया फोन Poco M2 Pro, इंडियन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
POCO F2 Pro कलर ऑप्शन
POCO F2 Pro को चार कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जिसमें White, Purple, Grey, और Blue शामिल होंगे। बता दें कि चीन में रेडमी के30 प्रो को इन्हीं कलर ऑप्शन में पेश किया गया था।
Poco F2 Pro की बात करें तो पिछले दिनों यह फोन लिस्टिंग में ससामने आया था। लिस्टिंग में Redmi K30 Pro के अलग अलग वर्ज़न का कोडनेम और उनकी डिटेल लिखी हुई थी। रेडमी के30 प्रो के इंडियन वर्ज़न का नाम POCO F2 Pro बताया गया है। यदि लिस्टिंग यही रहती है तो आने वाले दिनों में POCO F2 Pro भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा और इसकी स्पेसिफिकेशन्स पावरफुल फोन रेडमी के30 प्रो के समान ही होगी। बता दें कि रेडमी के30 प्रो एक फ्लैगशिप डिवाईस है जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। इसे भी पढ़ें: Poco X2 की 7 बड़ी कमियां, जो कर सकती है आपको परेशान
गौरतलब है कि पिछले दिनों पोको इंडिया के जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने कहा था कि POCO F2 हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस एक फ्लैगशिप फोन होगा और इसी वजह से फोन 20,000 रुपये के बजट में लॉन्च नहीं हो पाएगा। यानि पोको एफ2 की मीड बजट से ज्यादा कीमत में ही देखने को मिलेगा। जीएम ने कहा है कि यदि मीड बजट में पोको फोन पाना चाहते हैं तो POCO X2 ही बेस्ट च्वाइस रहेगी।




















