
Poco F4 5G मॉडल को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा जारी है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से बता दिया है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। वहीं आज इस फोन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कंपनी ने खुद ही एक पोस्टर शेयर कर बताया है कि यह फोन 12GB LPDDR5 RAM के साथ लॉन्च होगा। कंपनी का यह एक दमदार फोन होने वाला है जिसमें शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि इस फोन को लेकर अब तक कई लीक सामने आ चुके है जिसमें एक लीक में दावा किया गया है कि इंडिया में लॉन्च होने वाला Poco F4 5G चीन में लॉन्च Xiaomi Redmi K40s का ही रिब्रांडेड वर्जन होगा और कंपनी इसे Qualcomm Snapdragon 870 पिचसेट पर पेश करने वाली है। इसके साथ ही फोन में आपको लिक्विड कूलिंग सपोर्ट भी देखने को मिलेगा।
If 6GB RAM is good, how about 8? Wait, 8?
What if we tell you that the POCO F4 5G will also have a whopping 12GB LPDDR5 RAM? Get ready to experience true power.#EverythingYouNeed #MadeOfMAD pic.twitter.com/Pi2zCD57Px
— POCO India (@IndiaPOCO) June 11, 2022
कंपनी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्विट किया है जिसमें एक में रैम के बारे में जानकारी दी गई हैं। वहीं दूसरे ट्विट में 256 जीबी की मैमोरी के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही एक और ट्विट है जिसमें पोको द्वारा इंडिया लॉन्च के साथ ही एफ4 5जी मॉडल के ग्लोबल डेब्यू की बात कही गई है। इसे भी पढ़ें : Realme-Redmi को टक्कर देने की तैयारी में Samsung, ला रहा है बेहद ही सस्ता मोबाइल फोन Galaxy A04
Poco F4 5G का डिजाइन

जैसा कि मालूम है रेडमी के40एस पहले से ही लॉन्च है ऐसे में एफ4 5जी के सभी स्पेसिफिकेशन और डिजाइन के बारे में बातें तो कर ही सकते हैं। यह फोन बॉक्स डिजाइन में होगा जिसमें आपको फंट में पंच होल डिसप्ले देखने को मिलेगा। वहीं फोन के कोने थोड़े राउंडेड हैं और स्क्रीन पर बेज़ल काफी पतले हैं। फोन में पावर बटन पर ही फींगरप्रिंट स्कैनर है। यहीं पास में वॉल्यूम रॉकर दिया गया है। पिछले पैनल में रैक्टेंगल शेप में कैमरा ब्रैकेट है जिस पर ट्रिपल कैमरा सेटअप उपलब्ध है। वहीं आपको एलईडी फ्लैश दिख जाएगा। कंपनी ने इसे ग्रेडियंट डिजाइन में पेश किया है और यह फोन चीन में ब्लैक, सिल्वर, इंद्रधनुष और ग्रीन कलर में उपलब्ध है।
Poco F4 5G के स्पेसिफिकेशन
Poco F4 5G में आपको 6.67 इंच की Full HD+ डिसप्ले देखने को मिलेगा जहां कंपनी AMOLED पैनल का उपयोग कर सकती है। इसमें 120Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट है और इस पर आपको प्रोटेक्शन भी देखने को मिलेगा। जैसा कि हमने पहले भी बताया कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट पर उपलब्ध होगा। वहीं खास बात कही जा सकती है कि रेडमी के40एस 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ उपलब्ध है। वहीं इंडिया में कंपनी ने दावा किया है कि Poco F4 5Gमें 12 GB की रैम मैमोरी होगी। ऐसे में यही आशा कर सकते हैं कि इंडियन यूजर्स को एक नया मैमोरी वेरिएंट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही फोन में 256GB की स्टोरेज देखने को मिलेगी। K40 की तरह यह फोन भी Android 12 आधारित MIUI 13 पर उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें : 6,000mAh बैटरी और 5GB RAM के साथ इस कंपनी ने लॉन्च किए दो सस्ते स्मार्टफोन, 7 हजार के करीब है प्राइस
POCO F4 5जी में पावर बैकअप के लिए आपको 4500mAh की बैटरी देखने को मिलेगी जो 67W की फास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध होगा। कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम के साथ, वाईफाई, USB Type-C और 5जी सपोर्ट मिलेगा। वहीं अच्छी बात कही जा सकती है कि इसमें dual speakers के साथ आपको Dolby Atmos का इंटीग्रेशन भी मिलेगा।
कैमरे की ओर रुख करें तो POCO F4 में आपको 64MP के प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 20MP सेल्फी कैमरा उपलब्ध होगा।
POCO F4 5जी लॉन्च डेट और प्राइस
कंपनी ने अब तक POCO F4 5जी के अब तक कई टीचर जारी कर चुकी है लेकिन लॉन्च डेट की जानकारी नहीं है। हालांकि आशा है कि इसे कंपनी इस महीने के अंत तक लॉन्च कर सकती है। रही बात कीमत की तो यह फोन 30,000 रुपये के आस पास लॉन्च होगा।























