पोको की एफ 6 सीरीज के स्मार्टफोन लगातार सर्टिफिकेशन साइट पर जगह बना रहे हैं। फिलहाल POCO F6 आईएमडीए और SDPPI सर्टिफिकेशन पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसे जल्द ग्लोबली एंट्री मिल सकती है जिसके बाद भारत सहित अन्य बाजारों में लाया जा सकता है। आइए, आगे पोको एफ6 लिस्टिंग को डिटेल में जानते हैं।
इस लेख में:
POCO F6 IMDA और अन्य लिस्टिंग
- POCO F6 स्मार्टफोम को IMDA वेबसाइट पर मॉडल नंबर 24069PC21G के साथ देखा गया है।
- फोन को SDPPI लिस्टिंग में भी मॉडल नंबर 24069PC21G के साथ स्पॉट किया गया है। इसमें आखिर में G ग्लोबल मॉडल के लिए है।
- SDPPI प्लेटफार्म पर फोन का नाम POCO F6 भी साफ देखा जा सकता है।
- दोनों लिस्टिंग में डिवाइस के अन्य किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह इसके जल्द लॉन्च का संकेत है।
POCO F6 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
पोको एफ6 को लेकर कहा जा रहा है कि यह रेडमी टर्बो 3 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसमें आगे बताए गए स्पेसिफिकेशंस दिए जा सकते हैं।
- डिस्प्ले: फोन में 6.67-इंच एमोलेड पैनल हो सकता है। जिस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K रिजॉल्यूशन, 2,160Hz PWM डिमिंग, 2,400निट्स पीक लोकल ब्राइटनेस, गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन लगाया जा सकता है।
- प्रोसेसर: नए पोको फोन में ब्रांड स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट लगा सकता है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 12जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज प्रदान कर सकता है।
- कैमरा: फोन के फ्रंट में यूजर्स को 20MP का सेल्फी लेंस दिया जा सकता है। वहीं, रियर पैनल पर OIS के साथ 50MP IMX882 सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है।
- बैटरी: फोन को 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।
- ओएस: नया मोबाइल एंड्राइड 14 आधारित HyperOS वाला होने की उम्मीद है।
- अन्य: इसमें स्टीरियो स्पीकर, धूल और पानी से बचाव वाली IP64 रेटिंग, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.4 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं।
See All Competitors