
POCO F7 Pro और Ultra मॉडल्स के ग्लोबल लॉन्च के बाद अब स्टैंडर्ड POCO F7 जल्द लॉन्च हो सकता है। यह POCO F6 का सक्सेसर होगा। इसे लेकर POCO India ने टीजर भी जारी किया है। कंपनी जल्द ही एक लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकती है क्योंकि POCO F7 के तीसरे हफ्ते में लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं, अब टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इस POCO फोन की Geekbench लिस्टिंग शेयर की है, जिससे इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। अगर आप इस POCO मिडरेंज फोन का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां आप पूरी डिटेल्स जानते सकते हैं।
POCO F7 गीकबेंच डिटेल्स
- POCO F7 को गीकबेंच पर मॉडल नंबर 25053PC47G के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन यूएस के FCC और थाईलैंड के NBTC (एक्सपर्टपिक के माध्यम से) जैसी कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिखाई दिया है।
- यह फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस है, जिसमें एक प्राइम कोर 3.21GHz पर, तीन परफॉर्मेंस कोर 3.01GHz पर, दो परफॉर्मेंस कोर 2.80GHz पर और दो एफिशिएंसी कोर 2.02GHz पर चलते हैं। इसका Adreno 825 GPU भी Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है। यह Snapdragon चिपसेट फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite से एक कदम नीचे है और परफॉर्मेंस-सेंट्रिक फोंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह POCO F6 में दिए गए 3.0GHz Snapdragon 8s Gen 3 से तेज है।
- इसकी परफॉर्मेंस को 12GB रैम के साथ सपोर्ट किया गया है। इसके अन्य वेरिएंट्स भी आ सकते हैं।
- लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन Android 15 आधारित HyperOS सॉफ्टवेयर के साथ आ सकता है।
POCO F7 के बारे में हम और क्या जानते हैं:
- इस फोन को भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है, जो हमारे बाजार में इसकी बिक्री को मंजूरी देती है।
- यह फोन 17 जून से 19 जून के बीच भारत में लॉन्च हो सकता है।
- ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन Redmi Turbo 4 Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। उस फोन में वही चिपसेट, 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले (3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ), 7,550mAh की बैटरी (90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ), IP69 इनग्रेस प्रोटेक्शन, 50MP + 8MP का रियर कैमरा सेटअप और 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- POCO F6 की भारत में शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई थी। अब देखना होगा कि POCO इसके सक्सेसर की कीमत कितनी रखता है।
क्या आपको POCO F7 का इंतजार करना चाहिए?
अगर आप ₹35,000 की रेंज में एक असली परफॉर्मेंस फोन की तलाश में हैं, तो POCO F7 का इंतज़ार करना वाकई फायदेमंद हो सकता है। यदि यह वास्तव में Redmi Turbo 4 Pro का रीब्रांडेड वर्जन है, तो इसमें आपको दमदार स्पेसिफिकेशन और फीचर्स मिल सकते हैं जिसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, ब्राइट, वाइब्रेंट और स्मूद 6.83 इंच का डिस्प्ले, 7,550mAh की बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग के साथ और IP69 रेटिंग आदि शामिल हैं। इसके अलावा आप जून के आखिरी तक रुक सकते हैं, तो POCO F7 आपको अपने पिछले वर्जन और कई अन्य प्रतिद्वंदियों के मुकाबले ज्यादा फ्यूचर-प्रूफ स्पेसिफिकेशन और बेहतर बैटरी लाइफ ऑफर कर सकता है।









