Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra ग्लोबल लॉन्च के करीब, IMEI डेटाबेस पर हुए स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/poco-f8-pro-and-f8-ultra-specs-confirmed-ahead-of-global-launch.jpg

Poco अपनी अगली फ्लैगशिप F-सीरीज पर काम कर रहा है। क्योंकि नई रिपोर्ट के अनुसार आगामी Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra को GSMA IMEI डेटाबेस में देखा गया है। इतना ही नहीं, दोनों फोंस को कुछ देशों की सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी देखा जा चुका है। इससे लगता है कि Poco F9 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च जल्द हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra GSMA IMEI डेटाबेस

रिपोर्ट के अनुसार, Poco F9 Pro का मॉडल नंबर 2607APCA5G है। जबकि Poco F9 Ultra को 26077PC53G मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। दोनों स्मार्टफोंस को यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया (EEA), तुर्की, इंडोनेशिया, ताइवान, रूस और जापान जैसे बाजारों में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

लीक में यह भी दावा किया गया है कि भारत Poco का बड़ा बाजार होने के बावजूद Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra को भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की संभावना कम है।

आपको बता दें कि GSMA IMEI डेटाबेस के अलावा, Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra स्मार्टफोंस इंडोनेशिया की SDPPI और सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी नजर आए हैं। खास बात यह है कि Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra पिछले साल अक्टूबर में सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर स्पॉट हुए थे जिसके बाद नवंबर में लॉन्च हुए थे। लेकिन इस पर लॉन्च पैटर्न बदल सकता है क्योंकि सर्टिफिकेशन पहले मिलने से माना जा रहा है कि Poco F9 सीरीज भी तय समय से पहले आ सकती है।

मिल सकते हैं Redmi K100 सीरीज जैसे स्पेसिफिकेशंस

रिपोर्ट्स के अनुसार Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra में आगामी Redmi K100 सीरीज जैसे स्पेसिफिकेशंस हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि Redmi K100 लाइनअप में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। ऐसे में उम्मीद है Poco F9 सीरीज में भी यही फ्लैगशिप चिपसेट लगाया जा सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन

यदि Redmi K100 सीरीज अगस्त में लॉन्च होती है, तो Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra की ग्लोबल एंट्री अक्टूबर 2026 तक हो सकती है। हालांकि असल ऐलान का इंतजार करना होगा।

अगर आप फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस और लंबे समय तक बेहतर स्पीड से चलने वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra आपके लिए अच्छे विकल्प बन सकते हैं।

लॉन्च के बाद Poco F9 सीरीज का मुकाबला OnePlus, iQOO, realme, Xiaomi और Samsung के मिड रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है। अगर आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जो लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाला हो तो Poco F9 सीरीज का इंतजार किया जा सकता है। हालांकि, हमे आने वाले दिनों में फोंस की और जानकारी मिलेगी। जिसके बाद सही टक्कर का पता चल पाएगा। आगे के अपडेट लेने के लिए हमारी साइट 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।