
मोबाइस ब्लास्ट की खबर का आना अब मानो एक आम बात हो गई है। इन्हीं खबरों के बीच एक बार फिर एक स्मार्टफोन के ब्लास्ट की खबर सामने आई है। दरअसल, इस बार Xiaomi के ब्रांड Poco के किफायती स्मार्टफोन POCO M3 Blast (बम की तरह फटने) की जानकारी सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद पोको फोन यूजर्स के बीच एक डर का माहौल पैदा हो गया है। हालांकि, इस मामले के सामने आते ही कंपनी का बयान भी सामने आ गया है। आइए आगे आपको कंपनी के बयान और फोन में हुए ब्लास्ट की पूरी जानकारी देते हैं।
दरअसल, कुछ दिन पहले एक ट्विटर यूजर (@Mahesh08716488) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। महेश ने ट्विट करते हुए लिखा मेरे भाई का Poco M3 मोबाइल ब्लास्ट हो गया है। इस ट्वीट में फोन ब्लास्ट की जानकारी के साथ ही जले हुए Poco M3 की एक तस्वीर भी शेयर की गई है। हालांकि, ट्विट में उन्होंने यह नहीं बताया कि किस वजह से Poco Mobile में आग लगी है। इसे भी पढ़ें: POCO स्मार्टफोन के बाद लॉन्च करेगा सस्ते लैपटॉप, सामने आई ये खास जानकारी

फिलहाल ट्विट में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि यूजर्स जिसका फोन फटा है उसे नुकसान हुआ है या नहीं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि फोन का बैक पैनल पूरी तरफ से जल चुका है। इस ट्विट का रिप्लाई करते हुए कंपनी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कंपनी ने कहा कि पोको इंडिया का कहना है कि ग्राहकों की सुरक्षा हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और हम ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हैं। हमारी टीम इस मामले की जांच कर रही है ताकि कारण का पता लगाया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये मामला जल्द से जल्द हल हो जाए। इसे भी पढ़ें: POCO X4, POCO X4 NFC, POCO X4 Pro, और POCO X4 GT स्मार्टफ़ोन इस दिन होंगे लॉन्च
लेटेस्ट वीडियो
इसके अलावा कंपनी का कहना है कि हमारे सभी डिवाइस क्वालिटी टेस्ट के कई लेवल को पार करते हैं। वहीं, कंपनी डिवाइस की क्वालिटी से किसी भी लेवल पर समझौता नहीं करती है।


















