
POCO को लेकर कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि कंपनी 2022 में कुछ AIoT प्रोडक्ट लॉन्च कर सकता है। पोको अगले साल अपने POCO Pop Buds TWS और एक स्मार्टवॉच को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही पोको के बारे में ख़बर सामने आ रही है कि कंपनी मार्केट में अपना पहला लैपटॉप भी लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही इंडियन ब्यूरो ऑफ स्टेंडर्ड (BIS) में Redmi G Series लैपटॉप की बैटरी को लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग को मुकुल शर्मा ने सबसे पहले स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि पोको जल्द ही लैपटॉप लॉन्च कर सकता है।
POCO लैपटॉप पर कंपनी कर रही है काम

ऊपर दिख रहे इमेज से पता चलता है कि Redmi G सीरीज की लैपटॉप बैटरी बिल्ड नंबर G16B01W को POCO की ब्रांडिंग के साथ BIS पर लिस्ट किया गया है। इस बैटरी के टेक्नीकल स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 3,620mAh सेल (15.2V, 55.02Wh) की है। यह बैटरी Redmi G और Redmi G Gaming लैपटॉप में दी गई थी। अब POCO गेमिंग लैपटॉप लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। फिलहाल कंपनी ने लैपटॉप को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है।

POCO लैपटॉप : क्या होगी खूबियां
अगर यह ख़बर सही है तो पोको जल्द ही अपना लैपटॉप लॉन्च कर सकता है। संभव है कि पोको का यह लैपटॉप Redmi G series के लैपटॉप का रिब्रांड वर्जन हो सकता है। यह भी संभव है कि पोको के अपकमिंग लैपटॉप में सिर्फ रेडमी जी सीरीज के लैपटॉप की बैटरी इस्तेमाल की जा सकती है। अगर पोको का लैपटॉप रेडमी ब्रांड का रिब्रांड वेरिएंट हुआ इसमें 16.1-इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। पोको का यह लैपटॉप 11th-gen Intel Core i5/Ryzen 7 5800 प्रोसेसर, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इस लैपटॉप में BIS की लिस्टिंग में स्पॉट की गई 55Wh की बैटरी दी जाएगी। यह भी पढ़ें : Xiaomi ज़ोर-शोर से कर रहा अपनी इलेक्ट्रिक कार पर काम, जानें कब भरेगी रफ्तार
यह पहली बार नहीं है कि Xiaomi लैपटॉप की बैटरी POCO ब्रांडिंग के साथ लिस्ट की गई है। लेकिन, यह पहली बार है कि पोको ने AIoT डिवाइसेस लॉन्च करने का ऐलान किया है। ऐसे में यह संभव है कि POCO अगले साल तक अपना लैपटॉप लॉन्च कर सकता है। हालांकि जब तक पोको अपने लैपटॉप को लेकर ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं करता इसपर विश्वास करना कठिन है। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की कर रहे प्लानिंग तो जानें आपके शहर में हैं कितने चार्जिंग स्टेशन



















