POCO M3 Pro स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में 19 मई को होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Join Us icon

POCO M3 Pro स्मार्टफोन की ऑफिशियल लॉन्च डेट से पोको ने पर्दा उठा दिया है। इससे पहले पोको ग्लोबल एक्सेक्यूटिव Kevin Xiaobo Qiu और Angus Ng ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च को कंफर्म किया था। POCO M3 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ग्लोबल मार्केट में 19 मई को लॉन्च करेगी। पोको ने एक पोस्टर शेयर करते हुए Poco M3 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज किया है। हालांकि फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर नहीं की हैं। माना जा रहा है कि पोको का यह स्मार्टफोन Redmi Note 10 5G का रिब्रांड वर्जन हो सकता है। अपकमिंग POCO M3 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च को कंफर्म करते हुए कंपनी ने बताया कि यह फोन हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और MediaTek चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

POCO M3 Pro होगा Redmi Note 10 5G का रिब्रांड

POCO M3 Pro स्मार्टफोन Redmi Note 10 5G का रिब्रांड हो सकता है। Redmi Note 10 5G स्मार्टफोन को कंपनी ग्लोबल मार्केट में पेश कर चुकी है। इसकी स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.5 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया। इस डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 1100 निट्स और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह भी पढ़ें : Realme 8 5G की 5 खूबी और 5 कमियां, खरीदारी से पहले जरूर पढ़ें यह खबर

poco-m3-pro-launch-date

रेडमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ Mali-G57 MC2 GPU और 4GB RAM के साथ पेश किया गया है। यह फोन 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया गया है। रेडमी का यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है।  यह भी पढ़ें : Xiaomi और Realme की नींद उड़ाने आ रहे हैं सस्ते Nokia G10 और Nokia G20 स्मार्टफोन, जानें खूबियां

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Note 10 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में प्राइमेरी कैमरा 48MP का है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रेडमी के इस फोन में IR ब्लास्टर और Hi-Res ऑडियो दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, डुअल-बैंड 4G, डुअल- बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here