
Nokia ने हाल में ही यूरोपियन मार्केट में की लो-कॉस्ट स्मार्टफोन पेश किए हैं। इनमें से Nokia G10 और Nokia G20 स्मार्टफोन जल्द ही इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किए जाएंगे। टिपस्टर Mukul Sharma ने ट्वीट कर इन दोनों स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया है कि नोकिया के इन दोनों स्मार्टफोन को BIS (Bureau of Indian Standards) का सर्टिफिकेशन्स मिल चुका है। Nokia G10 और Nokia G20 दोनों स्मार्टफोन भारत में कम कीमत में पेश किए जा सकते हैं। अटकलें लगाी जा रही हैं कि नोकिया के अपकमिंग Nokia G10 और Nokia G20 स्मार्टफोन को यूरोपियन मार्केट से कम कीमत में पेश किया जा सकता है। नोकिया के इन दोनों स्मार्टफोन की सीधी टक्कर Realme और Xiaomi से होनी है।
Nokia G10 and Nokia G20 receive the Indian BIS certification, launch imminent.#Nokia #NokiaG10 #NokiaG20 pic.twitter.com/gBpFQQbkU0
— Mukul Sharma (@stufflistings) May 12, 2021
Nokia G10 और Nokia G20 कीमत (संभावित)
Nokia G10 स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ यूरोप में 139 यूरो (करीब 12,000 रुपये) में पेस किया गया है। इसके साथ ही Nokia G20 स्मार्टफोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 159 यूरो (करीब 14,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। माना जा रहा है कि Nokia के इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में यूरोप से कम हो सकती है। यह भी पढ़ें : Realme 8 5G की 5 खूबी और 5 कमियां, खरीदारी से पहले जरूर पढ़ें यह खबर
Nokia G10 स्पेसिफिकेशन्स
Nokia G10 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। नोकिया के इस फोन में Mediatek G25 SoC के साथ 3GB RAM, और 64GB स्टोरेज दिया है। इस फोन की स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। Nokia G10 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन का प्राइमेरी कैमरा 13MP का है, जिसके साथ 2MP का मैक्रो सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही नोकिया के इस फोन में फ्रंट कैमरा 8MP का है। Nokia G10 स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 802.11 b/g/n/ac Wi-Fi, Bluetooth 4.2, GPS, दिया है। नोकिया के इस फोन में 5,050mAh की बैटरी दिया गया है।
Nokia G20 स्पेसिफिकेशन्स
Nokia G20 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन को नोकिया ने Mediatek G35 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। नोकिया के इस फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। Nokia G20 स्मार्टफोन में कंपनी ने क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है। नोकिया के इस फोन का प्राइमेरी कैमरा 48MP का है, जिसके साथ 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगपिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। नोकिया के इस फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट सेंसर, 802.11 b/g/n/ac Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, माइक्रो-USB पोर्ट और 5,000mAH की बैटरी दी गई है।





















