
POCO ने पिछले हफ्ते ही इंडियन मार्केट में अपनी सबसे सस्ता स्मार्टफोन POCO M2 लॉन्च किया था। यह फोन 10,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर पेश किया गया है जो आज से पहली बार भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। पोको एम2 के लॉन्च ईवेंट के दौरान कंपनी अधिकारी ने बताया था कि पोको जल्द ही इंडिया में अपना एक और स्मार्टफोन POCO X3 भी लॉन्च करेगी। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि पोको एक्स3 आने वाली 22 सितंबर को इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है।
POCO X3 के लॉन्च की जानकारी फिलहाल लीक के जरिये ही सामने आई है कंपनी ने आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की है। लीक में दावा किया गया है कि पोको एक्स3 स्मार्टफोन आने वाली 22 सितंबर को इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन कितने वेरिएंट्स में लॉन्च होगा यह जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन लीक की मानें तो इस फोन की कीमत भारत में 18,999 रुपये या फिर 19,999 रुपये होगी। बहरहाल 91मोबाइल्स अभी POCO X3 की लॉन्च डेट को पुख्ता करार नहीं देता है।
POCO X3
पोको के इस नए फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन 6.67-इंच फुल एचडी+ डॉट डिसप्ले के साथ आता है। डिसप्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ पेश की गई है, जिसका टच सेंपलिंग रेट 240 है। यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित MIUI 12 पर पेश किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 22 सितंबर को है Nokia का बड़ा ईवेंट, लॉन्च हो सकता है Nokia 3.4, Nokia 7.3 और Nokia 9.3 PureView
ग्लोबल मार्केट में यह फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रिनो 618 जीपीयू दिया गया है। पोको एक्स 3 में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी 5,160mAh की बैटरी दी गई है। इस बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर बैटरी दो दिन तक चलेगी। बैटरी फुल चार्ज होने पर 10 घंटे गेमिंग और 17 घंटे वीडियो प्लेबैक का टाइम देती है। डिवाइस को फुल चार्ज करने के लिए कुल 65 मिनट का समय लगता है।
फोन में कुल 5 कैमरे दिए गए हैं, जिसमें से चार रियर पर और एक सेल्फी के लिए फ्रंट पर है। डिवाइस के रियर में मौजूद क्वाड कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें अपर्चर f/1.73 के साथ 64MP Sony IMX 682 सेंसर है करता है जिसमें एक बड़ा सेंसर साइज और 1.6 माइक्रोन 4-इन -1 सुपर पिक्सल है। इसके अलावा फोन में अपर्चर f/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का 119 डिग्री अल्ट्रावाइड सेंसर, अपर्चर f/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और अपर्चर f/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा है।




















