
आज फोन जितनी काम की चीज है अब उतना ही खतरनाक लगने लगा है। आए दिन फोन ब्लास्ट की खबरें हमें मिलती रहती हैं। वहीं आज Poco फोन ब्लास्ट की सूचना आई है। एक ट्विटर यूजर अमन भारद्वाज ने आज अपने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट डाला है जिसमें Poco X3 Pro फोन ब्लास्ट होने की जानकारी दी है। अपने ट्विट में उन्होंने बताया है कि इस फोन को उन्होंने 2 माह पहले ही लिया था और आज चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया। इसके साथ ही उन्होंने ट्विट में कंपनी को सूचित भी किया है कि मेरा फोन रिप्लेस किया जाए नहीं तो मैं कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराउंगा। उनहोंने इस ट्विट में ब्लास्ट हुए फोन की फोटोग्राफ भी डाली है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकत है कि यह हादसा कितना खतरनाक था।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद हमनें उनसे संपर्क किया जिसमें उन्होंने पूरी जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने हमें बताया कि “मैंने हिमाचल प्रदेश में मैं रहता हूं और मैंने जवाली, कांगड़ा के धिमन इलेक्ट्रॉनिक्स वर्क्स एंड मोबाइल से दो महीने पोको एक्स3 प्रो मोबाइल खरीदा था। फोन को चार्ज पर लगाया था और जब वह 100 चार्ज हो गया तो मैं उसे निकालकर बथरूम गया जहां लगभग 5-7 मिनट का टाइम लगा होगा। उतने में आकर जब देखा तो फोन में आग लग चुकी थी और मेरे बेड का कंबल जल गया था। मैंने झट से उसे बेड से नीचे फेंका और आग बुझाने के लिए पानी डाल दी।” इसे भी पढ़ेंः Samsung Galaxy M22 हुआ वेबसाइट पर लिस्ट, होने वाली है मार्केट में एंट्री
आगे बताते हुए अमन का कहना था “कि मैंने फोन को सर्विस सेंटर में फोन को जमा करा दिया है और मुझे कंम्पलेन नंबर भी मिल गई है। सर्विस सेंटर से हमें अभी कोई भी आश्वासन नहीं मिला है कि फोन रिप्लसे होकर नया मिलेगा या नहीं। हालांकि मुझसे सारी डिटेल्स मांग ली गई है और जिसे मैंने त्वरित मुहैया करा दिया है।” इसे भी पढ़ेंः Xiaomi ने भारत में Redmi Earbuds 3 Pro किया लॉन्च, मिलेगा 30 घंटे का बैकअप
I just bought the phone 2 month ago and look at this phone got blast while charging shame on uh poco and mi and if uh can not replace this phone i will file case against you @POCOGlobal @IndiaPOCO @MiIndiaSupport @MiIndiaFC pic.twitter.com/aFlCOwVjh1
— Ammybhardwaj (@Ammybhardwaj13) September 3, 2021
91मोबाइल्स से बातचीत के बाद उन्होंने हमें वे सारे फोटोग्राफी और कंम्पलेन नंबर भी शेयर किया है जो उन्हों शाओमी सर्विस सेंटर से दिया गया है। हालांकि इस बाबत अब तक कंपनी की ओर से कोई बयान नहीं आया है लेकिन आशा है कि कंपनी इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यूजर्स की समस्या को जल्द ही हल कर लेगी। परंतु जिस तरह से पोको एक्स3 प्रो ब्लास्ट हुआ है उसे देखकर यूजर्स के दिल में एक बार डर जरूर बैठ जाता है।


















