
Samsung का एक मोबाइल फोन बीते दिनों SM-M225FV मॉडल नंबर के साथ सामने आया था जिसे लेकर कहा गया था कि यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy M22 नाम के साथ टेक मार्केट में उतारा जाएगा। वहीं अब सैमसंग का यही स्मार्टफोन कंपनी की ऑफिशियल रशियन वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। Samsung Russia website वेबसाइट पर गैलेक्सी एम22 का सपोर्ट पेज लाईव कर दिया गया है जिससे यह साफ हो गया है कि कंपनी बेहद जल्द अपने इस नए मोबाइल फोन को ग्लोबल मंच पर पेश कर देगी।
Samsung Galaxy M22 को रशियन वेबसाइट पर SM-M225FV/DS मॉडल नंबर के साथ ही सामने आया है। यहां डीएस का मतलब है कि यह मोबाइल फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ बाजार में आएगा। इस सपोर्ट पेज पर फिलहाल फोन की किसी तरह की कोई फोटो व स्पेसिफिकेशन्स शेयर नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह डिवाईस आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा। बहरहाल फोन की लॉन्च डेट के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।
Samsung Galaxy M22 की स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने तो अभी सैमसंग गैलेक्सी एम22 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है लेकिन बीते दिनों सामने आई सर्टिफिकेशन्स साइट की लिस्टिंग्स और लीक्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 6.44 इंच की एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया जा सकता है जिसमें फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। सिक्योरिटी के लिए इस सैमसंग फोन में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy M22 में 25वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें : Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy Tab S7 FE टैबलेट का Wi-Fi वेरिएंट, जानें क्या है कीमत
Samsung Galaxy M22 को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किए जाने की बात कही गई है जिसके साथ वनयूआई 3 दिया जा सकता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर और मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट देखने को मिल सकता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन माली जी52 जीपीयू से लैस किया जा सकता है। लीक की मानें तो यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा जिसे 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम22 में क्वॉड रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसके बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर शामिल होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात भी लीक में सामने आई है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए सैमसंग की अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है।




















