POCO X3 Pro आ रहा है इंडिया, 8 जीबी रैम और 5,200एमएएच बैटरी के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

POCO को लेकर लंबे समय से खबर आ रही थी कि कंपनी अपनी ‘एक्स सीरीज़’ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे बेहद जल्द ग्लोबल मार्केट में POCO X3 Pro नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। बीते दिनों में इस फोन से जुड़े कई लीक सामने आए हैं जिनमें स्पेसिफिकेशन्स इत्यादि का खुलासा हुआ है। वहीं आज पोको ने ट्वीट करते हुए बता दिया है कि कंपनी भारत में इस नए स्मार्टफोन को लाने वाली है और POCO X3 Pro इसी महीने इंडिया में लॉन्च हो जाएगा।

POCO X3 Pro के लॉन्च की जानकारी पोको इंडिया ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये दी है। पोको ने हालांकि अपने इस ट्वीट में सीधे तौर पर किसी स्मार्टफोन का नाम नहीं लिया है लेकिन कंपनी द्वारा कुछ शब्दों को हाईलाईट करके उसके नाम का हिंट भी दिया गया है। यह हिंट POCO X3 Pro की ओर ईशारा करता है। यह तो लगभग तय माना जा रहा है कि पोको एक्स3 प्रो इंडिया में बेहद जल्द लॉन्च होने वाला है। बस इस फोन की लॉन्च डेट के लिए कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार करना होगा।

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट्स व लीक्स के माध्यम से सामने आया है कि POCO X3 Pro स्मार्टफोन प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ फुल-एचडी+ डिसप्ले मिल सकती है। वहीं 91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार पोको एक्स3 प्रो दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिनमें 6GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट शामिल होंगे। इसके अलावा फोन को Blue, Black और Bronze कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं POCO X3 Pro में पावर बैकअप के लिए 5,200mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने किया शक्ति प्रदर्शन, लॉन्च किया पावरफुल Mi 10S 5G फोन

POCO X3

अगर बात करें लॉन्च हो चुके POCO X3 की तो इसमें 6.67-इंच FHD + डिस्प्ले को 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, एक पंच-होल कटआउट और गोरिल्ला ग्लास 5 लेयर की प्रोटेक्शन है। साथ ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732 SoC एड्रेनो 618 GPU पर काम करता है। वहीं, फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। इतना ही नहीं फोन MIUI 12 कस्टम स्किन के साथ एंडरॉयड 10 ओएस पर कार्य करता है और पावर बैकअप के लिए फोन में 33W फास्ट-चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी है।

POCO X3 Pro india launch teased by company

इसके अलावा POCO X3 में 64MP Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर, 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और गहराई और मैक्रो शॉट्स के लिए 2MP सेंसर के साथ एक क्वाड-कैमरा सेटअप है। इसमें सामने की तरफ 20MP का सेल्फी स्नैपर और सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में आईआर ब्लास्टर, एनएफसी, 4 जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here