Tecno Spark 8C स्मार्टफोन भारत में 8000 रुपये से कम कीमत में होगा लॉन्च, जबदस्त होंगी स्पेसिफिकेशन्स

Tecno spark 8c स्मार्टफोन में 13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

Tecno ने जनवरी महीने में भारत में अपने Spark 8 लाइअप को पेश किया था। इसके साथ ही कंपनी अपना पहला 5G स्मार्टफोन Tecno Pova 5G को भी भारत में लॉन्च कर चुका है। Tecno Spark 8C स्मार्टफोन को नाइजीरिया और थाइलैंड में लॉन्च किया जा चुका है। अब इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जा रहा है।

Tecno Spark 8C स्मार्टफोन Android 11 (Go edition) पर रन करेगा। इस स्मार्टफोन में वर्चुअल एक्सपेंडेबल मैमोरी, डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टेक्नो ने इस स्मार्टफोन को भारत में टेस्ट करना शुरू कर दिया है। टेक्नो के मार्केटिंग पोस्टर से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन भारत में 8000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यहां हम आपको Tecno Spark 8C स्मार्टफोन को स्पेसिफिकेशन्स, कीमत के बारे में बता रहे हैं।

Tecno Spark 8C की भारत में कीमत

टेक्नो ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर Tecno Spark 8C स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को टीज किया है। ऑफिशियल टीजर से पता चलता है कि टेक्नो का यह स्मार्टफोन Amazon पर बिक्री के लिए आएगा।

tecno-spark-8c-poster

Passionategeekz की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की माने तो टेक्नो का यह स्मार्टफोन भारत में 8,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया जा सकता है। Tecno Spark 8C स्मार्टफोन के पोस्टर से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन वर्चुअल रैम (3GB तक) के सपोर्ट के साथ आएगा। इस फीचर का टेक्नो जल्द ही OTA अपडेट रोलआउट करेगा।

Tecno Spark 8C के स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Spark 8C स्मार्टफोन में 6.6-इंच का 90Hz HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 720×1,612 पिक्सल है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है।

Tecno Spark 8C स्मार्टफोन को ऑक्टा-कोर चिपसेट (संभवत: UniSoC T616 SoC) के साथ पेश किया जाएगा। टेक्नो का यह फोन 4GB तक रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। Spark 8C स्मार्टफोन में डुअल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 13MP का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ ही फ़ोन में सेल्फ़ी कैमरा के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Oppo Reno7 Z 5G स्मार्टफोन 4500mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

टेक्नो का यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, FM radio, GPS/ A-GPS, NFC, और मैक्रो-USB पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme 9 Pro स्मार्टफोन ने भारत में 64MP कैमरा, Snapdragon 695 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ की ग्रैंड एंट्री, जानें क्या हैं दाम

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here