3000 रुपये सस्ता मिल रहा दमदार फोन POCO X7 Pro, जानें ऑफर और नया प्राइस

Join Us icon
Highlights

  • POCO X7 Pro को भारत में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
  • चुनिंदा बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
  • फ्लिपकार्ट पर यह छूट 19 फरवरी तक उपलब्ध है।

मिड-रेंज POCO X7 सीरीज इस साल जनवरी में भारत में लॉन्च हुई थी जिसमें POCO X7 और POCO X7 Pro शामिल हैं। ये पिछले साल की POCO X6 लाइनअप के सक्सेसर के रूप में आए हैं और हार्डवेयर में कुछ महत्वपूर्ण अपग्रेड प्रदान करते हैं। फिलहाल फ्लिपकार्ट की वेलेंटाइन सेल के तहत POCO X7 Pro की कीमत भारत में बैंक ऑफर्स के जरिए कम कर दी गई है। जिसके बारे में पूरी जानकारी आप आगे देख सकते हैं।

फ्लिपकार्ट पर POCO X7 Pro की डील

  • POCO X7 Pro को भारत में 8GB/256GB मॉडल के लिए 27,999 रुपये और 12GB/256GB मॉडल के लिए 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
  • फोन को फ्लिपकार्ट पर इसी कीमत पर लिस्ट किया गया है, लेकिन बंडल ऑफर के तहत कीमत 3,000 रुपये कम हो गई है।
  • फ्लिपकार्ट प्लेटफार्म SBI और ICICI बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है।
  • ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर ‘बाय मोर, सेव मोर बाय’ ऑफर के तहत 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट है। फोन को कार्ट में जोड़ने के बाद यह अपने आप लागू हो जाती है।
  • इन सभी को मिलाकर POCO X7 Pro की प्रभावी कीमत दोनों वैरियंट के लिए 24,999 रुपये और 26,999 रुपये पड़ जाएगी।
  • नियम और शर्तों के तहत बताए गए ऑफर की अवधि 19 फरवरी तक है।
  • POCO X7 Pro को नेबुला ग्रीन, ओब्सीडियन ब्लैक और येलो रंगों में खरीदा जा सकता है।
  • फ्लिपकार्ट 49 रुपये ऑफर हैंडलिंग शुल्क और 59 रुपये पैकेजिंग शुल्क लगा रहा है।

POCO X7 Pro के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: POCO X7 Pro में 6.67-इंच 1.5K pOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,200निट्स पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है।
  • प्रोसेसर: हैंडसेट MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट से लैस है।
  • मेमोरी: फोन दो कॉन्फिग्रेशन में आता है जिसमें 8GB + 256GB और 12GB + 256GB शामिल हैं।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: यह Android 15-आधारित HyperOS 2.0 कस्टम स्किन पर चलता है।
  • कैमरा: हैंडसेट में OIS के साथ 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में 20MP का लेंस है।
  • बैटरी: POCO फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,550mAh की बैटरी है।
  • अन्य: इसमें IP66/68/69 रेटिंग, डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर, सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर दिया गया है।
  • कनेक्टिविटी: यह 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, GPS, NFC और USB टाइप-C पोर्ट से लैस है।
  • AI सुविधाएं: डिवाइस में आपको AI नोट्स, AI इरेज प्रो, AI इंटरप्रेटर, AI रिकॉर्डर, AI सबटाइटल और कई फीचर्स मिलेंगे।

विकल्प

मॉडल कीमत
Motorola Edge 50 Pro27,999 रुपये
Realme 14 Pro+29,999 रुपये
Vivo T3 Ultra29,999 रुपये
Redmi Note 14 Pro+30,999 रुपये


POCO X7 Pro Price
Rs. 29,990
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here