9000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर के साथ POCO X8 5G फोन की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/poco-x8-pro-max-leak.jpg

POCO M8x 5G फोन आज इंडिया में लॉन्च हो गया है जो 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया है। खबर आ रही है कि अब कंपनी भारत में ‘एक्स8’ सीरीज का भी विस्तार करने जा रही है। इस सीरीज के तहत POCO X8 5G और POCO X8 Power 5G फोन लॉन्च किए जाने की खबर है। ताजा लीक में इसी सीरीज के बेस मॉडल यानी पोको एक्स8 5जी की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है जिसमें मोबाइल की तकरीबन ​सभी डिटेल्स का खुलासा हो गया है।

POCO X8 5G इंडिया लॉन्च ​डिटेल

पोको एक्स8 5जी फोन का मार्केटिंग मटेरियल इंटरनेट पर लीक हुआ है जिसमें मोबाइल की सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। टिपस्टर योगेश बरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोन पोस्टर शेयर किया है। इसमें मोबाइल की फोटो और स्पेक्स की डिटेल्स छपी है। यह कंपनी द्वारा जारी पोस्टर ही लग रहा है जिसे लीक किया गया है। इस मार्केटिंग पोस्टर के सामने आने के बाद माना जा सकता है कि अगले महीने सितंबर के शुरुआती दिनों में ही POCO X8 5G इंडिया में लॉन्च हो सकता है।

POCO X8 5G स्पेसिफिकेशन डिटेल

सामने आई जानकारी के अनुसार पोको एक्स8 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक पोस्टर के मुताबिक POCO X8 5G फोन 8,30,000 AnTuTu Score अचीव कर सकेगा। यह पोको 5जी फोन 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आएगा।

POCO X8 बड़ी बैटरी वाला 5G फोन बताया गया है। मार्केटिंग मटेरियल के मुताबिक पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 9000mAh बैटरी लगाई जा सकती है। गौरतलब है कि POCO X8 Pro Max भी 9,000एमएएच बैटरी पर ही लॉन्च हुआ था। वहीं सामने आए लीक के अनुसार अपकमिंग पोको एक्स8 5जी फोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया जाएगा। इस मोबाइल 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं साथ ही इस मोबाइल में 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

पोको एक्स8 5जी फोन में 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दिए जाने की जानकारी लीक हुए मार्केटिंग मटेरियल से मिली है। पोस्टर के अनुसार इस अपकमिंग स्मार्टफोन को AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले पर लाया जाएगा जिसपर 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद रहेगा। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की प्रोटेक्शन दी जा सकती है। पोको एक्स8 को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस बताया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर सहित कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन देगी।

सामने आई जानकारी के अनुसार POCO X8 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर शामिल रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस पोको 5जी फोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया जाएगा। फोन फोटो से पता चला है कि पोको एक्स8 5जी को बाजार में Orange, Blue और Black कलर शेड में लाया जाएगा। बहरहाल अन्य डिटेल्स सामने आने के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।