POCO X8 Pro होने वाला है लॉन्च! स्पेशल Iron Man Edition की ईमेज और स्पेक्स हुई लीक

Xiaomi सब-ब्रांड पोको ने पिछले साल जनवरी 2025 में अपनी ‘एक्स7’ सीरीज पेश करते हुए POCO X7 और POCO X7 Pro इंडिया में लॉन्च किए थे। मोबाइल यूजर्स को इंतजार था कि साल 2026 की शुरुआत में कंपनी एक्स7 सीरीज की सक्सेसर POCO X8 series पेश कर देगी। लेकिन अब 2026 का दूसरा महीना भी खत्म होने जा रहा है परंतु, एक्स8 सीरीज लॉन्च की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इन सबके बीच POCO X8 Pro Iron Man Edition से जुड़ा बड़ा लीक सामने आया है जिसमें मोबाइल की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।
पोको एक्स8 प्रो आयरन मैन एडिशन में फोन को ग्रे फिनिश में दिखाया गया है जिसपर गोल्ड कलर एलिमेंट्स लगे हैं। रियर पैनल पर गोल्डन सूट में Iron Man भी लगाया गया है। स्पेक्स की बात करें तो लीक के अनुसार अपकमिंग पोको फोन एक्स8 प्रो MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना प्रोसेसर है जो 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
गौरतलब है कि पिछले महीने चीन में Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन इसी चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। कई रिर्पोट्स में अनुमान जताया गया है कि चाइना में मौजूद रेडमी टर्बो ही इंडिया में POCO X8 Pro के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। इस पोको फोन को LPDDR5X RAM और UFS 4.0 storage तकनीक पर पेश किया जा सकता है।
लीक की मानें तो पोको एक्स8 प्रो 6.59-इंच स्क्रीन पर पेश हो सकता है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले बताई गई है जो AMOLED पैनल पर बनी होगी और इसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को 7000mAh से बड़ी बैटरी पर लाया जा सकता है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए POCO X8 Pro 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। इस फोन का कैमरा कई तरह के AI फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR blaster जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
POCO X7 Pro की बात करें तो इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट पर लाया गया था। इंडिया में यह पोको फोन 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई थी। हालांकि इस वक्त यह फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 21,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर सेल के लिए उपलब्ध है।
पोको एक्स7 प्रो 5जी फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.67-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल बैक और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए POCO X7 Pro 5जी फोन 6,550एमएएच बैटरी के साथ 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।