
आज के ऑनलाइन दौर में पोकी गेम (Poki games) का क्रेज लगतार बढ़ता जा रहा है। मेट्रो में चले जाएं या फिर बस-ट्रेन में लोग पोकी गेम्स खेलते हुए दिख जाएंगे। पोकी गेम्स फ्री ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट है, जिसमें प्रति माह 5 करोड़ से अधिक खिलाड़ी आते हैं। यह विभिन्न प्रकार के गेम पेश करता है, जिनमें गाड़ी वाला गेम से लेकर सबवे सर्फर, टेम्पल रन और कैंडी क्रश सागा जैसे लोकप्रिय गेमिंग ऐप्स शामिल हैं। अच्छी बात यह है कि आप पोकी गेम्स को वेबसाइट पर भी आसानी से खेल सकते हैं। गेम खेलने के लिए इसे डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यहां हमने आपके लिए कुछ बेहतरीन पोकी गेम की लिस्ट तैयार की है, जिसे आप अपनी पसंद के किसी भी डिवाइस पर आनंद ले सकते हैं, चाहे वह स्मार्टफोन, लैपटॉप या पीसी हो। आइए जानते हैं इन पोकी गेम्स को कैसे खेला जाता है।
Subway Surfers
सबवे सर्फर्स बेहद ही लोकप्रिय गेम है। आप इस गेम के बारे में जानते ही होंगे, लेकिन फिर भी यह गेम जेक के बारे में है, जो एक बच्चा है जो ट्रेनों में चित्र बनाता है और एक पुलिसकर्मी उसका पीछा करता है। जेक को ट्रेनों और अन्य बाधाओं से बचते हुए पुलिसकर्मी से बचने के लिए लगातार भागना पड़ता है।
सबवे सर्फर्स कैसे खेलें
- सबसे पहले अपने पसंदीदा डिवाइस पर गेम को ओपन कर लें। फिर गेम शुरू करने के लिए अपने माउस पर कोई भी कीज दबाएं।
- फिर बायीं तरफ जाने के लिए लेफ्ट ऐरो पर क्लिक करें और दायीं तरफ जाने के लिए राइट ऐरो कीज पर क्लिक करें।
- वहीं जंप करने के लिए ऊपर की ओर ऐरो कीज और डक करने के लिए नीचे की ओर ऐरो कीज पर क्लिक करें।
होवरबोर्ड का उपयोग करने के लिए स्पेस कुंजी का उपयोग करें। - यहां लगातार दौड़ते रहना है और बाधाओं से भी बचते रहना, जब तक कि आप पकड़े न जाएं।
Candy Crush Saga
कैंडी क्रश सागा गेम को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। यह एक पजल टाइप गेम है, जिसमें आपको एक जैसी कलर कैंडीज को कुचलने के लिए उन्हें मैच करना होता है। जितना अधिक आप एक जैसी कैंडीज को मैच करते हैं, आप उतना अधिक आकुचलते हैं और उतने अधिक लेवल जीतते हैं। यह गेम Poki.com के अल्टरनेटिव Poki.co.in पर मौजूद है।
कैंडी क्रश सागा कैसे खेलें
- कैंडी चुनने के लिए आपको माउस या ट्रैकपैड कर्सर को पकड़ना होगा, फिर इसे ऊपर/नीचे/बाएं/दाएं ले जाकर वहां रखें जहां आपको लगे कि कोई मैच यानी मेल है।
- कभी-कभी आपको यह देखने के लिए जूम आउट करने और पूरे बोर्ड को देखने का प्रयास करना पड़ता है कि क्या कैंडी के एक ग्रुप का मिलान करके कई कैंडी को कुचलने की संभावना है। इससे आपको एक ही बार में अधिक अंक मिलते हैं।
Angry Birds
एंग्री बर्ड्स बेहद पॉपुलर गेम है। इसकी कामयाबी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि इस गेम के कैरेक्टर पर फिल्में बन चुकी हैं। यहां आपको अलग-अलग बर्ड के रूप में खेलने का मौका मिलता है, लेकिन मुख्य रूप से एक लाल गुस्से वाले पक्षी के रूप में। बर्ड हरे रंग के सूअरों को उनके अंडे खाने से बचाने की कोशिश करता है। इसलिए पक्षियों को गुलेल से उस दूरी तक ले जाना होगा, जहां सूअर हैं। आपको बस यह सुनिश्चित करना है कि गुलेल को खींचा जाए और इस तरह रखा जाए कि पक्षी सूअरों से टकराए।
एंग्री बर्ड्स गेम कैसे खेलें
- एंग्री बर्ड्स गेम को खेलते समय आपको गुलेल को कंट्रोल करने के लिए माउस या टचपैड के कर्सर को दबाकर रखना होाग।
- आप इसे उतना ही और उस दिशा में खींचें जितना आपको लगता है कि यह बर्ड को सूअरों के पास ले जाएगा।
- इसमें एक डॉटेड लाइन दिखाती है कि बर्ड कौन सा रूट अपनाएगा और कहां जाकर गिरेगा।
Super Mario and Sonic
पोकी पर हमें रियल सुपर मारियो गेम तो नहीं मिला, लेकिन हम Poki.co.in पर सुपर मारियो और सोनिक नामक एक क्लोन खोजने में कामयाब रहे। आप सुपर मारियो या सोनिक के रूप में खेल सकते हैं, लेकिन दोनों मारियो गेम के गेमप्ले मैकेनिक्स एक जैसे हैं। इसमें आप दौड़ते हैं, कूदते हैं और मारते हैं और सिक्के एकत्र करते हैं। इसमें आप तब तक बचते हैं जब तक आप ध्वजस्तंभ तक नहीं पहुंच जाते।
सुपर मारियो और सोनिक गेम कैसे खेंलें
- कूदने के लिए ऊपर की ऐरो को दबाएं।
- लेफ्ट और राइट जाने के लिए बाएं और दाएं ऐरो को दबाएं।
- इस दौरान जल्दबाजी न करें और घाटी में न गिरें या कछुओं से न टकराएं।
Super Mario and Sonic गेम लिंक
Master Chess
शतरंज का खेल पूरी दुनिया में खेला जाता है। अगर आप भी इस माइंड गेम को खेलना पसंद करते हैं, Master Chess एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसका ग्राफिक्स शानदार है। आप प्लेयर बनाम प्लेयर या प्लेयर बनाम सीपीयू खेल सकते हैं। आपको एक चाल चलने के लिए 10 सेकंड मिलते हैं।
मास्टर शतरंज कैसे खेलें
- उस शतरंज के उस मोहरे पर क्लिक करें, जिसे आप मूव करना चाहते हैं।
- जहां आप इसे ले जाना चाहते हैं वहां क्लिक करें। हालांकि आपको शतरंज के नियमों का पालन करना होगा। आप
- उन्हें जहां चाहें वहां नहीं ले जा सकते। साथ ही, आपको यह पता होना चाहिए कि किस मोहरे की चाल क्या होती है।
Temple Run
टेंपल रन रेसिंग गेम है, जिसे बच्चे और बड़े सभी खेलना पसंद करते हैं। इस गेम में आप एक खोजकर्ता के रूप में खेलते हैं जो एक अवशेष के साथ चल रहा है। आपको सिक्के, पावर-अप इकट्ठा करते हुए दौड़ते रहना है और बाधाओं से बचते रहना है, साथ ही अपने पीछे दौड़ रहे कुछ बंदरों द्वारा पकड़े जाने से भी बचना है। साथ ही, आपको सावधान भी रहना पड़ता है कि आप रास्ते से न गिरें।
टेंपल रन कैसे खेलें
- आपको बाधाओं पर छलांग लगाने, रोपवे पकड़ने, दरारों पर छलांग लगाने और रास्ते में आने वाली बाधाओं से बचने के लिए नीचे की ओर ऐरो दबाना होगा।
- दौड़ते समय सिक्के और पावर-अप एकत्र करने होंगे।
Super Tunnel Rush
साइबरपंक थीम पर आधारित यह कार रेसिंग गेम। गेम खेलने के दौरान गति बढ़ाएं, लेकिन कोशिश करें कि ट्रैक से न गिरें और रास्ते में आने वाली बाधाओं से टकराने से भी बचें। गति बढ़ाने के लिए रास्ते में हरे रंग के पावर-अप इकट्ठा करें।
Super Tunnel Rush कैसे खेलें
- आपको संबंधित दिशा में जाने के लिए A/D या बाएं/दाएं ऐरो को दबाना होगा।
- गेम खेलने के दौरान बाधाओं से बचना होगा।
सवाल-जवाब (FAQs)
पोकी गेम्स क्या है?
पोकी गेम्स एक वेबसाइट है, जिसे आप सीधे अपने वेब ब्राउजर से खेल सकते हैं। आपको यहां गेम खेलने के लिए ऐप्स को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है। केवल इंटरनेट कनेक्शन के जरिए ब्राउजर पर गेम को प्ले कर सकते हैं। पोकी गेम्स की शुरुआत 2005 के आसपास डेवलपर सेबेस्टियन मोयस द्वारा बनाई गई गेम्स की एक निजी लाइब्रेरी के रूप में हुई थी। हालांकि इसकी शुरुआत मामूली थी, लेकिन वेबसाइट 300+ गेम डेवलपर्स द्वारा चलाई जाती है। वेबसाइट 28 भाषाओं को सपोर्ट करती है।
क्या पोकी गेम्स मेरे या मेरे बच्चों के लिए सुरक्षित है?
हां, ये गेम युवा वर्ग के लिए बनाए गए हैं। कंपनी आश्वस्त करती है कि वह निजी डिटेल या अनावश्यक कुकीज एकत्र नहीं करेगी। यदि आप छोटे बच्चों के लिए भी गेम चाहते हैं, तो आप डेडिकेटेड पोकी किड्स सेक्शन को आजमा सकते हैं।




















