2025 में आने वाले नए गेम्स, यहां देखें PC, PS5, XBOX के लिए अपकमिंग गेम की लिस्ट

Join Us icon

अगर आप गेमर्स हैं, तो 2025 आपके लिए शानदार रहने वाला है। पीसी, PS5, PS4, XBOX आदि के लिए नए साल के शुरुआत में ही कुछ शानदार गेम्स रिलीज होने वाले हैं, जिनमें Marvel’s Spider-Man 2, Sniper Elite: Resistance, Sid Meier’s Civilization 7, Assassin’s Creed Shadows, Tomb Raider IV-VI Remastered, Avowed, Like a Dragon आदि शामिल हैं। बता दें कि कई डेवलपर्स और पब्लिशर्स ने पहले ही अपनी योजनाओं और रिलीज डेट्स का ऐलान कर दिया है, लेकिन कुछ गेम्स की रिलीज डेट्स अभी तक फाइनल नहीं हुई हैं। नीचे कुछ टॉप गेम्स की लिस्ट दी जा रही है, जो नए साल यानी 2025 (Upcoming Games in 2025) में रिलीज होने वाली हैंः

Marvel’s Spider-Man 2 (PC)

रिलीज डेट: 30 जनवरी, 2025
प्लेटफॉर्म: PC


Marvel’s Spider-Man 2 2023 में PlayStation 5 के लिए रिलीज हुआ था और अब इसे 2025 में पीसी के लिए भी लॉन्च किया जाएगा। इसमें आपको पीटर पार्कर और माइल्स मोरालेस दोनों के रूप में स्पाइडर-मैन का किरदार निभाने का मौका मिलेगा। दोनों कैरेक्टर अपनी अलग-अलग शक्तियों और क्षमताओं का उपयोग करके नए दुश्मनों का सामना करेंगे, जैसे-क्रेवेन द हंटर, वेनम और लिजर्ड। यह 2018 के Marvel’s Spider-Man का सीक्वल है और इसकी स्टोरी भी उतनी ही शानदार होगी।

Sniper Elite: Resistance

रिलीज डेट: 30 जनवरी, 2025
प्लेटफॉर्म: PS5, PS4, Xbox Series X/S, Xbox One, PC


Sniper Elite: Resistance रिबेलियन डेवलपमेंट्स द्वारा बनाई गई Sniper Elite सीरीज का एक नया गेम है। इसका प्लॉट Sniper Elite 5 के साथ-साथ चलता है। इस गेम में हैरी हॉकर एक एसओई एजेंट को पावरफुल हथियार Wunderwaffe को नष्ट करने के लिए भेजा जाता है। गेम में नया कैंपेन, प्रोपेगेंडा मिशनऔर WWII के असली हथियार होंगे। यह गेम Xbox Game Pass सब्सक्राइबर्स के लिए डे-वन रिलीज के तौर पर उपलब्ध होगा।

Sid Meier’s Civilization 7

रिलीज डेट: 11 फरवरी, 2025
प्लेटफॉर्म: PS5, PS4, Xbox Series X/S, Xbox One, PC, macOS, Nintendo Switch

इस गेमका यह नया वर्जन Civilization सीरीज का सातवां भाग होगा। यह 4एक्स गेमहै (eXplore, eXpand, eXploit, और eXterminate)। गेम में आप इतिहास के विभिन्न महान नेताओं के रूप में खेलेंगे और हर मानव विकास के युग में एक नई सभ्यता का निर्माण करेंगे। मुख्य उद्देश्य है कि आप चुनौतियों का सामना करते हुए एक ऐसी सभ्यता का निर्माण करें जो सबसे महान हो।

Assassin’s Creed Shadows

रिलीज डेट: 14 फरवरी, 2025
प्लेटफॉर्म: PS5, Xbox Series X/S, PC, macOS,iPadOS

यह गेम Assassin’s Creed फ्रेंचाइजी का एक नया हिस्सा होगा, जो जापान के सेंगेको काल (feudal Japan) में सेट है। इस गेम में दो मुख्य कैरेक्टर होंगे: नाओए, एक शिनोबी असैसिन और यासुके, एक अफ्रीकी समुराई। यह गेम एक विशाल ओपन वर्ल्ड में खेला जाएगा, जिसमें आपको जानकारी इकट्ठा करनी होगी और साइड मिशन भी करने होंगे। यह गेम पहले 2024 में आने वाला था, लेकिन अब 2025 में रिलीज होगा।

Tomb Raider IV-VI Remastered

रिलीज डेट: 14 फरवरी, 2025
प्लेटफॉर्म: PS5, PS4, Xbox Series X/S, Xbox One, PC और Nintendo Switch

यह रिमास्टर वर्जन होगा, जिसमें Tomb Raider: The Last Revelation (1999), Tomb Raider: Chronicles (2000) और Tomb Raider: The Angel of Darkness (2003) शामिल हैं। इस वर्जन में बेहतर ग्राफिक्स होंगे, लेकिन आप पुराने पॉलीगोनल मॉडल्स में भी खेल सकते हैं। इसमें फोटो मोड होगा, जहां आप विभिन्न आउटफिट्स, पोज, हथियार और एक्सप्रेशंस के साथ अपने गेमप्ले को कस्टमाइज कर सकते हैं।

Avowed

रिलीज डेट: 18 फरवरी, 2025
प्लेटफॉर्म: Xbox Series X/S, PC

यह फर्स्ट पर्सन फैंटेसी आरपीजी गेम है, जिसे Obsidian Entertainment ने डेवलप किया है। यह गेम Pillars of Eternity की दुनिया इओरा में सेट है। गेम की कहानी एक रहस्यमयी महामारी पर आधारित है जो एक द्वीप लिविंग लैंड्स को प्रभावित कर रही है। खिलाड़ी को Aedyr के एक एजेंट के रूप में खेलते हुए इस महामारी का कारण जानने और उससे लड़ने का प्रयास करना होगा।

Like a Dragon: Pirate Yakuza in Hawaii

रिलीज डेट: 21 फरवरी, 2025
प्लेटफॉर्म: PS5, PS4, Xbox Series X/S, Xbox One, PC

यह लाइक ए ड्रैगन सीरीज का स्पिन-ऑफ गेम है, जो Like a Dragon: Infinite Wealth (2024) के घटनाओं के बाद की कहानी को दर्शाता है। इस गेम में गोरो माजिमा मुख्य कैरेक्टर होंगे, जो अपनी याददाश्त खोकर रिच आइलैंड पर फंसे हुए होते हैं। एक लड़का नोआ द्वारा बचाए जाने के बाद वह एक नई जंग में फंस जाते हैं, जो हवाई के समुद्री डाकुओं और एक्स-याकुजा के बीच खोये हुए खजाने को लेकर होती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here