
PUBG Mobile 2.3 beta update : दुनिया भर में पबजी मोबाइल के लाखों फैन्स हैं, जो इस गेम के अपग्रेड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। PUBG Mobile के मौजूदा 2.2 अपडेट को लेकर गेमर्स के बीच में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिलती है। बैटल रोयाल गेम के डेवलपर्स अब गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने और गेम में वैराइटी के लिए PUBG Mobile 2.3 अपडेट पर काम कर रहे हैं। इस अपडेट के रिलीज होने से पहले डेवलपर्स ने इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है।
PUBG Mobile 2.3 बीटा वर्जन नए फीचर्स
Tencent Games ने कुछ दिनों पहले ही PUBG Mobile के अपकमिंग अपडेट 2.3 का बीटा वर्जन रोलआउट किया है। इससे हमें अपकमिंग अपडेट के साथ मिलने वाले गेमिंग कंटेंट के बारे में जानकारी मिलती है। बीटा वर्जन रीलीज करने पर डेवलपर्स यूजर्स फीडबैक कलेक्ट करते हैं और किसी तरह के बग्स और ग्लिच फ़िक्स करते हैं। यहाँ हम आपको PUBG Mobile 2.3 अपडेट के फ़ीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Aftermath 2.0 मैप
Aftermath मैप को पबजी मोबाइल में 1.8 अपडेट के साथ रिलीज किया था। शुरुआत में यह मैप प्लेयर्स के बीच में काफी पॉपुलर हुआ लेकिन इस मैप में ज्यादा बदलाव नहीं हुए जिसके चलते कई सारे यूजर्स की दिलचस्पी इससे कम हो गई थी। अब डेवलपर्स इस मैप का नया Aftermath 2.0 वर्जन लेकर आए हैं।
- आर्मर अपग्रेड
- फायरआर्म अपग्रेड
- न्यू एनर्जी मैकेनिक्स
- कंज्यूमेबल्स एडजस्टमेंट
- न्यू बंकर्स
- ट्रेजर मैप
- सेमी ट्रक
- मेडिसन कैबिनेट
- गार्ड पोस्ट
- रिकॉल टावर्स
- शॉप रिकॉल
Football-थीम मोड
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप का खुमार पबजी पर भी देखने को मिल रहा है। PUBG Mobile 2.3 अपडेट के साथ फुटबॉल थीम मोड भी मिलने जा रहा है। हालांकि बीटा वर्जन में इस मोड़ का लिमिटेड प्रीव्यू ही मौजूद है। फुटबॉल थीम मोड़ को Erangel, Nusa, LivikNew मैप में खेला जा सकता है।
Upcoming Themed Lobby of PUBG MOBILE for Version 2.3.0 update ?!#PUBGMOBILE pic.twitter.com/qnvYcD1gja
— SARGE (@Sarge_OP) October 22, 2022
- टैक्टिकल आइटम – गोल्डन शू
- न्यू थ्रोएबल – फुटबॉल
- न्यू थीम एरिया – फुटबॉल कार्निवल
- Erangel मैप के माइन पिट एरिया को नए फुटबॉल कार्निवल के लिए अपग्रेड किया गया है।
- इसके साथ ही मैप में मिडिल ईस्ट स्टायल के अर्बन एरिया को दिखाया गया है।
- फुटबॉल कार्निवल मोड़ पबजी में कुछ ही समय के लिए उपलब्ध रहेगा।
- Respawn Card (स्पवनिंग एरिया) जो डेड प्लेयर्स को मैज में वापसी में मदद करता है।
- Football Air Drops
- Football Cover
- Football-themed Spawn Island
PUBG Mobile 2.3 बीटा डाउनलोड लिंक और साइज़
Tencent Games ने बीटा वर्जन को हर किसी के लिए उपलब्ध करवाया हुआ है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स इस गेम के 32-bit APK फाइल को यहां से क्लिक कर सकते हैं। इसके साथ ही 64-bit APK फाइल को यहां से क्लिक किया जा सकता है।
PUBG Mobile 2.3 Beta, New Football Vehicle, Golden Shoes Speed Hack, Fairy & Speech to Text Feature
New video link
:- https://t.co/Vug5wkWhOHMentions
:- @PUBGMOBILE @BgmiDevTags to ignore
:- #pubgmobile #BGMI #leaderXandrid #pubgmobilebeta pic.twitter.com/N2mnBltvvf— leaderXandrid (@leaderXandrid) October 22, 2022
पबजी मोबाइल के 32-bit APK फाइल का साइज 716 MB और 64-bit APK फाइल का साइज़ 799 MB है।
नोट : PUBG Mobile को भारत सरकार ने साल 2020 में देश की आंतरिक सुरक्षा और नागरिको की डेटा प्राइवेसी के चलते बैन कर दिया था। ऐसे में हमारी सलाह है कि भारत में इस गेम को को डाउनलोड करने अथवा किसी तरह से भी खेलने का प्रयास नहीं करना चाहिए।









