Snapdragon 8s Gen 4 हुआ अनांउस, ये मोबाइल फोन हो सकते हैं इस प्रोसेसर पर लॉन्च

फेमस मोबाइल चिप मेकर Qualcomm ने आज अपना मोस्ट अवेटेड प्रोसेसर Snapdragon 8s Gen 4 लॉन्च कर दिया है। मिड बजट स्मार्टफोंस के लिए बनाया गया है चिपसेट तगड़ी प्रोसेसिंग स्पीड प्रदान करेगा जो मोबाइल फोन को गेमिंग में बेस्ट बनाएगा। वहीं साथ ही इसमें कैमरा और कनेक्टिविटी का भी एडवांस सपोर्ट दिया गया है। प्रोसेसर के आते ही कई दिग्गज़ टेक कंपनियों ने भी घोषणा कर दी है कि वो अपने अपकमिंग फोन इस चिपसेट पर लेकर आएगी।
Snapdragon 8s Gen 4 वाले फोन
क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर आज 2 अप्रैल को अनाउंस किया गया है। इस चिपसेट लॉन्च के मंच से ही कंपनी ने घोषणा की है कि Xiaomi, Redmi, iQOO और OPPO Snapdragon 8s Gen 4 पर मोबाइल लेकर आएगी। फिलहाल इन मोबाइल ब्रांड्स ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन माना जा सकता है कि इस तिमाही यानी अप्रैल, मई और जून के दौरान नए स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 वाले फोन मार्केट में एंट्री ले सकते हैं। कंफर्म तो नहीं है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो निम्नलिखित मोबाइल फोन इस चिपसेट पर लॉन्च हो सकते हैं:
- Redmi Turbo 3 Pro
- iQOO Z10 Turbo
- Xiaomi Civi 5 Pro
- OPPO K13 Pro
- Meizu 21 Note
- POCO F7 (रिब्रांडिड)
- Xiaomi 14 Civi (रिब्रांडिड)
Snapdragon 8s Gen 4 की ताकत
परफॉर्मेंस
स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 को क्वॉलकॉम ने 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन और 64-बिट आर्किटेक्चर पर बनाया है। यह 8-कोर Kryo सीपीयू है जिसमें 3.0GHz क्लॉक स्पीड वाले परफॉर्मेंस कोर और 3.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने में सक्षम प्राइम कोर शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए यह प्रोसेसर Adreno GPU सपोर्ट करता है। यह चिपसेट से लैस मोबाइल फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.0 Storage तकनीक मिलेगी।
कैमरा
इस चिपसेट में Qualcomm Spectra इमेज सिग्नल प्रोसेसर लगा है। यह 320 मेगापिक्सल तक की क्षमता वाला कैमरा मॉड्यूल सपोर्ट कर सकता है। वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता की बात करें तो Snapdragon 8s Gen 4 वाले फोन में 60fps पर 4K Video रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं 480एफपीएस स्पीड पर 1080p Slow Motion वीडियो को कैप्चर किया जा सकता है। यूजर्स इस चिपसेट के साथ डॉल्बी विज़न, एचडीआर10 और एचडीआर10+ फॉर्मेट में फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी
क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट कनेक्टिविटी के मामले में एडवांस और बेहतर है। इस प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन Bluetooth 6.0 सपोर्ट कर सकेंगे। इसके चलते फोन को किसी अन्य डिवाइस के साथ कनेक्ट करना बेहद आसान और फास्ट हो जाएगा। वहीं इस चिपसेट वाले मोबाइल Wi-Fi 6 और Wi-Fi 7 की क्षमता से लैस होकर आएंगे जो 6गीगाहर्ट्ज़ तक वाईफाई बैंड सपोर्ट कर सकेंगे।
See All Competitors