
रियलमी 14 प्रो सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है और कंपनी धीरे-धीरे इसके दोनों मॉडल्स Realme 14 Pro और Realme 14 Pro Plus के बारे में जानकारी शेयर कर रही है। इससे पहले भी फोंस के कैमरा, डिजाइन और प्रोसेसर से जुड़ी जानकारियां आधिकारिक टीजर और लीक के जरिए सामने आई हैं। वहीं, अब, लीक में इन मोबाइल्स की जानकारियां देखी गई हैं आइए, डिटेल्स जानते हैं।
Realme 14 Pro सीरीज के पोस्टर लीक
टिप्स्टर पारस गुगलानी (@Passionategeekz) ने अपने एक्स पोस्ट पर कथित Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ के पोस्टर शेयर किए हैं।
14 Pro 5G #realme14ProSeries5G pic.twitter.com/TSHJIU6yQb
— Paras Guglani (@passionategeekz) January 3, 2025
Realme 14 Pro के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन
- प्रोसेसर: Realme 14 Pro Dimensity 7300 Energy चिपसेट पर काम करेगा यह Realme 13 Pro सीरीज के Snapdragon 7s Gen 2 से ज्यादा तेज चिप है।
- बैटरी: फोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसे 6,000mAh की बैटरी वाला सबसे पतला फोन (7.55m) बताया जा रहा है। इसमें 45W चार्जिंग सपोर्ट होगा।
- कैमरा: डिवाइस में प्राइमरी कैमरा OIS के साथ Sony IMX882 मिल सकता है। रियर कैमरा सेटअप ट्रिपल फ्लैश आधारित “स्टूडियो लेवल” फिल लाइट और स्मार्ट कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट वाला मिलेगा। वहीं, फ्रंट कैमरा 16MP सेंसर है जो AI ब्यूटी एल्गोरिदम सपोर्ट वाला होगा।
- डिस्प्ले: मोबाइल में 1.5K रिजॉल्यूशन, 3,840Hz PWM डिमिंग और आई केयर प्रोटेक्शन के साथ 120Hz कर्व्ड (42°) डिस्प्ले मिलेगा।
- डिजाइन: डिवाइस IP66+IP68+IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस को स्पोर्ट करेगा। आपको मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और TuV Rheinland ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिलेगा। इसकी बनावट को पर्ल डिजाइन कहा जा रहा है। जो ठंडे तापमान में रंग बदलता है।
14 Pro+ 5G#realme14ProSeries5G pic.twitter.com/F7wv9K7XhI
— Paras Guglani (@passionategeekz) January 3, 2025
Realme 14 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन
प्लस मॉडल में डिजाइन, रियर कैमरों के लिए ट्रिपल फ्लैश और ट्रिपल आईपी रेटिंग कवरेज है, लेकिन प्रोसेसर क्वालकॉम चिप है, यानी यह स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 SoC वाला होगा। इस चिप में अपने पूर्व की तुलना में तेज CPU और GPU फ्रीक्वेंसी होगी। इसके अलावा, इसमें Android 15-आधारित Realme UI 6.0 सॉफ्टवेयर हो सकता है।
लीक हुए पोस्टर में आगे की तरफ एज-टू-एज बेजल-लेस क्वाड-कर्व डिस्प्ले और पीछे की तरफ Sony IMX896 OIS कैमरा और Sony 3x पेरिस्कोप जूम कैमरा भी दिख रहा है।
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, फोन में 32MP का सेल्फी शूटर, 8MP+ 50MP का पेरिस्कोप लेंस, 80W चार्जिंग सपोर्ट, शॉर्ट-फोकस फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। यह मोबाइल प्लास्टिक मिडिल फ्रेम, ग्लास बैक, 7.99mm मोटाई और 194g वजन वाला हो सकता है।
बता दें कि Realme 14 Pro सीरीज को जनवरी 2025 में लॉन्च करने की पुष्टि की गई है। इसलिए उम्मीद है कि जल्द लॉन्च डेट आ सकती है।











