
Realme 14 Pro सीरीज अपने ग्लोबल डेब्यू के लिए तैयार है और इसे 3 मार्च से शुरू हो MWC 2025 में पेश किया जाएगा। इस लाइनअप में Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ आएंगे। इस बीच, Realme ने MWC में एक “Ultra thing” को टीज किया है। संभावना है कि यह एक बिल्कुल नया फोन हो सकता है। आइए, आगे तमान जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
MWC 2025 में आएगा रियलमी का ‘अल्ट्रा’ फोन
- Realme ने पोस्ट किया है कि वह MWC Barcelona में Hall 3, 3B4 में “One Ultra Thing” पेश करेगा।
- टीजर इमेज में एक फोन का सिल्हूट दिखाया गया है, जिसके बैक पर एक बड़ा सर्कुलर कैमरा आईलैंड नजर आ रहा है। Realme 14 Pro+ का डिजाइन भी इसी तरह का है, लेकिन इस नए Ultra फोन में बैक पैनल के किनारों का कर्व पहले से ज्यादा उभरा हुआ लगता है।
- इसके अलावा इस Ultra फोन के रियर कैमरा पैनल में आयताकार पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस कटआउट भी नजर आ रहा है। 14 Pro+ में 50MP 3x पेरिस्कोप लेंस है, लेकिन उसका आकार गोल है।
- Realme के वाइस प्रेसिडेंट Chase Xu ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इस फोन के बारे में और संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी MWC में “गेम-चेंजिंग फोटोग्राफी इनोवेशन” पेश करेगी।
- उनकी पोस्ट में इस फोन के 10x जूम पर पोर्ट्रेट शॉट्स की तुलना दो अनाम फ्लैगशिप फोंस से की गई है। तस्वीरों में आउटपुट ज्यादा क्लियर दिखता है, जबकि बोकेह इफेक्ट भी बरकरार रहता है।
- Realme Global के एक्स हैंडल पर शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में Realme टीम इसी तरह दिखने वाले Realme फोन से तस्वीरें लेते हुए नजर आ रही है। वीडियो में दावा किया गया है कि इस डिवाइस में “ट्रू DSLR-लेवल का स्मार्टफोन कैमरा” है। खैर, हम इस दावे पर कोई निर्णय नहीं लेंगे जब तक कि हम खुद इस फोन का टेस्ट न कर लें।
What is this real DSLR-level smartphone camera in Francis’s hands? The answer will be revealed at MWC 2025! #realmeMWC2025 #TechDrivesStyleThrives pic.twitter.com/ZQqcBAJAxx
— realme Global (@realmeglobal) February 24, 2025
MWC 2025 में Realme 14 Pro सीरीज में क्या मिलेगा
Realme 14 Pro में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, 120Hz OLED डिस्प्ले, 50MP मेन कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं, Realme 14 Pro Plus में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, हाई-रिजॉल्यूशन 120Hz OLED डिस्प्ले, पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 32MP का बड़ा फ्रंट कैमरा, और 80W की फास्ट चार्जिंग शामिल है। दोनों मॉडल Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 पर चलते हैं।
Realme 14 Pro सीरीज की कीमत भारत में 24,999 रुपये से शुरू होती है। हम आपको फोन के ग्लोबल प्राइस के बारे में उनके रिलीज होने के बाद अपडेट करेंगे।













