realme 15 और realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेंगे ये फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/realme-15-and-realme-15-Pro-5G-india-launch-date-24-july-confirmed.jpg
Highlights

realme ने आज आखिरकार अपनी realme 15 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। ब्रांड ने कंफर्म किया है कि इस श्रृंखला में आने वाले realme 15 5G और realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन फोन इसी महीने 24 जुलाई को लॉन्च किए जाएंगे। दोनों मॉडल्स की लॉन्च डेट के साथ-साथ कंपनी ने मोबाइल्स की इमेज भी दर्शाई है। जिसमें डिजाइन साफ नजर आ रहा है। आइए, आगे आपको इस लाइनअप में मिलने वाले फीचर्स, पेश होने की तारीख और लुक से जुड़ी पूरी डिटेल्स देते हैं।

realme 15 Series इंडिया लॉन्च डेट

realme 15 सीरीज डिजाइन और कलर्स

Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन में फ्लैट रियर और साइड पैनल हैं। रियर के ऊपरी-बाएं कोने में एक आयताकार शेप का कैमरा मॉड्यूल है। जिसमें कैमरा सेंसर के साथ तीन आंतरिक गोलाकार कटआउट हैं। मॉड्यूल के पास कैमरा यूनिट के ऊपर और नीचे दो एलईडी फ्लैशलाइट के अलावा तीसरे कैमरा यूनिट पर RGB एलईडी लाइट रिंग भी दिख रही है। वहीं, कलर्स की बात करें तो Realme 15 Pro स्मार्टफोन Flowing Silver, Velvet Green और Silk Purple जैसे तीन कलर्स में लॉन्च होने की बात कंफर्म हुई है।

realme 15 सीरीज स्पेसिफिकेशंस