
realme 14 series की सफलता के बाद अब कंपनी इंडिया में अपनी नई ‘नंबर सीरीज’ को लाने जा रही है। ब्रांड की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है कि realme 15 series पेश होने वाली है। इस सीरीज के तहत दो 5जी फोन लाए जाएंगे जो भारत में realme 15 5G और realme 15 Pro 5G नाम से लॉन्च होंगे। अपकमिंग रियलमी 15 सीरीज से जुड़ी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
realme 15 series इंडिया लॉन्च कंफर्म
रियलमी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया है कि वह भारत में अपनी नई ’15 सीरीज’ लेकर आ रही है। कंपनी ने यह खुलासा भी कर दिया है कि सीरीज के तहत रियलमी 15 और रियलमी 15 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। कंपनी ने इन्हें “AI party phone” कहा है। इसका मतलब इस मोबाइल्स में बेहद ही पावरफुल कैमरा दिया जाएगा और साथ ही एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स भी मिलेंगे।
कंपनी द्वारा शेयर की गई टीज़र ईमेज से यह भी साफ हो गया है कि realme 15 series में Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा और बड़ी बैटरी दी जाएगी। उम्मीद कर सकते हैं कि रियलमी 15 सीरीज को मिड जुलाई में लॉन्च कर दिया जाएगा। याद दिला दें कि ’14’ सीरीज के साथ कंपनी ने पहले ‘प्रो’ मॉडल्स को पेश किया था और बार में नॉन-प्रो मॉडल आए थे। लेकिन इस बार realme 15 Pro 5G और realme 15 5G एक साथ इंडिया में लॉन्च होंगे।

realme 15 5G लीक
यह रियलमी 5जी फोन RMX5106 मॉडल नंबर के साथ भारतीय बाजार में लाया जा सकता है जिसे दो रैम व तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage और टॉप वेरिएंट में 12GB RAM + 512GB Storage मिल सकती है। इसे भारतीय बाजार में तीन कलर ऑप्शन्स में लाया जा सकता है जिसमें Silk Pink, Velvet Green और Flowing Silver कलर मिल सकते हैं।
realme 15 Pro 5G लीक
रियलमी 15 प्रो का मॉडल नंबर RMX5101 हो सकता है। यह स्मार्टफोन भी 8GB और 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जो 128GB, 256GB और 512GB Storage पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह स्मार्टफोन भारतीय बाजर में White, Pink, और Grey कलर शेड्स में ब्रिकी के लिए मुहैया कराया जा सकता है।
Realme 14 Pro+ 5G
- 6.83″ 120Hz Quad Curve Display
- Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
- 12GB RAM + 512GB Storage
- 50MP Triple Rear Camera
- 32MP Selfie Camera
- 6,000mAh Battery
- 80W SUPERVOOC Charge
कीमत : रियलमी 14 प्रो प्लस 5जी फोन भारत में चार वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 8GB RAM मॉडल को 128GB मेमोरी के साथ 29,999 रुपये में और 256GB स्टोरेज के साथ 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 12GB RAM वाला मोबाइल + 256GB स्टोरेज के साथ 34,999 रुपये और 512GB स्टोरेज के साथ 37,999 रुपये में पाया जा सकता है।
डिस्प्ले : रियलमी 14 प्रो+ 5जी फोन में 2800 X 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन है जिसे एमोलेड पैनल पर बनाया गया है। यह फोन डिस्प्ले 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 3840HzPWM डिमिंग और 1500nits पिक ब्राइटनेस मिलती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा इसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।
प्रोसेसर : realme 14 Pro+ 5G फोन एंड्ररॉयड 15 आधारित realme UI 6.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5Ghz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 810 GPU दिया गया है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह 12 जीबी रैम वाला 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पर एफ/2.65 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल 50MP Sony IMX882 Periscope लेंस, एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल 50MP Sony IMX896 OIS सेंसर और 112° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 5जी मोबाइल 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी : Realme 14 Pro+ 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 16 घंटे व 10 मिनट का PC mark Battery Benchmark स्कोर अचीव कर चुका है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसमें हमारे टेस्ट में इसे सिर्फ 45 मिनट में 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत फुल चार्ज कर दिखाया है।














