realme ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगी हुई Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 5G

भारत में realme स्मार्टफोंस खरीदने की योजना बना रहे यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। realme ने आधिकारिक तौर पर अपने लेटेस्ट 5G फोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह जानकारी ब्रांड ने ऑफिशियल की है। कंपनी के अनुसार, मेमोरी कॉस्ट, चिपसेट की बढ़ती कीमत और ओवरऑल स्मार्टफोन इकोसिस्टम खर्च बढ़ने की वजह से यह प्राइस हाइक किया गया है। जो Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 5G डिवाइस पर लागू होगा। आइए, आगे आपको नई कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।
ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, realme 15 5G, realme 16 Pro 5G और realme 16 Pro+ 5G मॉडल्स की कीमतों में 3,000 से 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह नई कीमतें 11 फरवरी 2026 से पूरे भारत में लागू होंगी।
realme 15 5G के सभी वेरिएंट्स अब 3,000 रुपये महंगे हो गए हैं। वहीं, realme 16 Pro 5G के सभी स्टोरेज ऑप्शंस में भी 3,000 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके साथ ही प्रीमियम सेगमेंट में आने वाले realme 16 Pro+ 5G की कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। सभी मॉडल्स की प्राइस डिटेल्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं:
| मॉडल | ओल्ड प्राइस | नई कीमत |
| Realme 15 (8GB + 128GB) | 25,999 रुपये | 28,999 रुपये |
| Realme 15 (8GB + 256GB) | 27,999 रुपये | 30,999 रुपये |
| Realme 15 (12GB + 256GB) | 29,999 रुपये | 32,999 रुपये |
| Realme 16 Pro (8GB + 128GB) | 31,999 रुपये | 34,999 रुपये |
| Realme 16 Pro (8GB + 256GB) | 33,999 रुपये | 36,999 रुपये |
| Realme 16 Pro (12GB + 256GB) | 36,999 रुपये | 39,999 रुपये |
| Realme 16 Pro+ (8GB + 128GB) | 39,999 रुपये | 43,999 रुपये |
| Realme 16 Pro+ (8GB + 256GB) | 41,999 रुपये | 45,999 रुपये |
| Realme 16 Pro+ (12GB + 256GB) | 44,999 रुपये | 48,999 रुपये |
ब्रांड के डॉक्यूमेंट में साफ तौर पर बताया गया है कि यह फैसला किसी प्रमोशनल या लिमिटेड ऑफर से जुड़ा नहीं है, बल्कि बढ़ती हार्डवेयर लागत को बैलेंस करने के लिए लिया गया है। realme का कहना है कि वह आगे भी बेहतर परफॉरमेंस और वैल्यू देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन मौजूदा मार्केट कंडीशंस के चलते कीमतों में बदलाव जरूरी हो गया है।
इस प्राइस हाइक के बाद realme 15 5G और realme 16 सीरीज फोंस अपने सेगमेंट में पहले के मुकाबले थोड़ा महंगे मिलेंगे। ऐसे में जो ग्राहक इन फोंस को खरीदने की योजना बना रहे हैं उन्हें ज्यादा कीमत देनी होगी या किसी और विकल्प को चुनना होगा। बताते चलें कि मोबाइल्स की कीमत में बढ़ोतरी आजकल आम हो गई है। इससे पहले भी वीवो, ओप्पो सहित अन्य ब्रांड भी अपने फोंस की कीमत बढ़ा चुके हैं।
यदि आप realme 15 5G और realme 16 सीरीज का विकल्प चाहें तो भारतीय बाजार में Redmi Note 15, Redmi Note 15 Pro सीरीज, Motorola Edge 70 और Samsung Galaxy A56 5G जैसे मॉडल्स ले सकते हैं। ये भी आपको इस रेंज में निराश नहीं करेंगे। वहीं, और टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।