
रियलमी ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन Realme 6 और Realme 6 Pro लॉन्च किए हैं। रियलमी 6 सीरीज़ आने वाली 11 मार्च से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध होगी तथा सीरीज़ के बेस मॉडल वेरिएंट को सिर्फ 12,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। नए फोन लाने के साथ ही Realme ने जनवरी महीने में लॉन्च हुए अपने लो बजट डिवाईस Realme 5i का भी नया वेरिएंट बाजार में उतार दिया है। कंपनी की ओर से फोन का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया गया है जो बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
Realme 5i जनवरी महीने में भारत में लॉन्च हुआ था तथा कंपनी की ओर से इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया था। यह फोन 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जो 8,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब रियलमी ने इस स्मार्टफोन का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी बाजार में उतार दिया है। यह वेरिएंट भी 4 जीबी रैम सपोर्ट करता है। Realme 5i के इस नए 4जीबी + 128जीबी वेरिएंट को 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो Aqua Blue और Forest Green कलर में कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है।
Realme 5i
रियलमी 5आई को कंपनी ने 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ मिनीड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट के साथ पेश किया है। यह फोन बेजल लैस नॉच डिसप्ले डिजाइन के साथ आता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कंपनी ने इस फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ से प्रोटेक्ट किया है। वहीं, रियलमी 5आई कलरओएस 6.1 आधारित एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट सपोर्ट करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू मौजूद है।
Realme 5i के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह डिवाईस क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX386 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगाक्सिल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme 5i में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Realme का सिक्सर, लॉन्च हुआ बजट का सबसे पावरफुल फोन Realme 6 Pro
रियमली 5आई एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर के जरिये भी अनलॉक होता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Realme 5i में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

















