Realme 9 Pro Plus Free Fire edition स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Realme 9 Pro+ Free Fire Edition स्मार्टफोन ग्रे और ब्लू स्ट्रिप डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।

Join Us icon

Realme 9 Pro+ Free Fire Edition स्मार्टफोन 12 अप्रैल को लॉन्च होना है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन सबसे पहले थाईलैंड में पेश किया जाएगा। Realme की थाईलेंट यूनिट ने सोशल मीडिया पर शेयर कर कंपनी के अपकमिंग लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन का लॉन्च डेट रिवील किया गया है। रूमर्स की माने तो रियलमी का यह स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि रियलमी के लिए भारत सबसे बड़ा मार्केट है।

Realme 9 Pro+ Free Fire Edition स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसका डिजाइन सामने आया है। Realme ने फरवरी में Realme 9 Pro+ Free Fire Limited Edition को टीज किया था। कंपनी ने इसके कोई भी फीचर रिवील नहीं किए हैं। Realme ने इस साल की शुरुआत में Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च किए थे।

Realme 9 Pro+ Free Fire edition टीजर

Realme 9 Pro+ Free Fire Edition स्मार्टफोन के रियर पैनल में Free Fire की ब्रांडिंग दी जाएगी। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल में Realme की ब्रांडिंग भी दी जाएगी। इसके साथ ही फोन के कैमरा सेटअप के साथ किनारे में Booyah! की ब्रांडिंग भी मिलती है। Realme 9 Pro+ Free Fire Edition स्मार्टफोन ग्रे और ब्लू स्ट्रिप डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। Realme 9 Pro+ Free Fire Edition स्मार्टफोन की कीमत फिलहाल सामने नहीं आई हैं।

Realme 9 Pro Plus Free Fire edition smartphone will launch on April 12

Realme 9 Pro+ Free Fire Edition स्पेसिफिकेशन्स

Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन में 6.4-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। फोन का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके साथ ही डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन और 1080×2400 पिक्सल रेजलूशन वाला Full-HD+ डिस्प्ले दिया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर और 4,500mAh की बैटरी के साथ 60W फास्टचार्जिंग फीचर के साथ पेश किया है। रियलमी के इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali-G68 MC4 GPU दिया है।

Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3 लेयर VC+ ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है। रियलमी का यह फोन Dolby Atoms, और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ पेश किया गया है। Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Vivo X Fold स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर ढाया कहर, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ होगा लॉन्च

Realme 9 Pro+ का यह स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियलमी के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP (अपर्चर f/1.8) का हो जो OIS और EIS स्पोर्ट के साथ पेश किया है। प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया है। Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन में 16MP सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme 9 4G, कम रेट में मिलेंगा शानदार फीचर वाला स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here