
लगता है ओपो ब्रांड रियलमी हर सेग्मेंट में शाओमी को टक्कर देने का मन बना चुका है। रियलमी 1 और रियलमी 2 के माध्यम से कंपनी ने जहां 10 सेग्मेंट में शाओमी को चुनौती दी है। वहीं रियलमी 2 प्रो को लॉन्च कर अब कंपनी रेडमी नोट 5 प्रो और मी ए2 के सामने खड़ी हो गई है। वहीं रियलमी 2 प्रो के साथ ही कंपनी ने बजट सेग्मेंट में भी दस्तक देकर रेडमी 6ए के सामने भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। कंपनी ने रियलमी सी1 को पेश किया हैै जिसे कम रेज में नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। भरतीय बाजार में रियलमी सी1 की कीमत 6,999 रुपये है और यह फोन भी 11 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
रियलमी सी1 में आपको 6.2-इंच की एचडी+ स्क्रीन मिलेगी। कपंनी ने इसे 19:5 आसपेक्ट रेशियो वाले नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया है। हालांकि स्क्रीन कोटिंग की जानकारी फिलहाल नहीं है। यह फोन क्वालकॉ स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.8गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गाय है। इसके साथ ही एड्रीनो 506 जीपीयू उपलब्ध है। रियलमी 2 प्रो लॉन्च, यह है सबसे सस्ता 8जीबी और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर वाला फोन
फोन को 2जीबी रैम मैमोरी की ताकत प्रदान की गई है और इसी के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप माइक्रोएचडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ ही कंपनी ने इसमें शानदार कैमरा भी दिया है। फोन में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें एक सेंसर 13-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का दिया गया है। लेनोवो का फोल्डेबल फोन आया सामने, स्क्रीन मुड़ जाती है और कलाई पर बंधता है यह फोन
सेल्फी के लिए रियलमी सी1 में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हालांकि फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है लेकिन इसमें फेस अनलॉक का उपयोग कर सकते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी ने इसे बड़ी बैटरी से लैस किया है। यह फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है।
रियलमी सी1 में दोहरा सिम सपोर्ट है और और इसमें 4जी वोएलटीई का लाभ लिया जा सकता है। इसके साथ ही वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और वाईफाई हॉट स्पॉट भी मिलेगा।
realme c1 launched in india price specifications in hindi



















