Realme C100 5G NBTC और Amazon पर लिस्ट, 6.75-इंच डिस्प्ले के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

Realme अपनी C-सीरीज का विस्तार कर सकता है। इस लाइनअप में एक नया 5G स्मार्टफोन जुड़ने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह Realme C100 5G नाम से जल्द लॉन्च हो सकता है, इसे सर्टिफिकेशन और रिटेल प्लेटफार्म पर 91mobiles द्वारा स्पॉट किया गया है। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Realme C100 5G मॉडल नंबर RMX5258 के साथ थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। यह लिस्टिंग आमतौर पर इस बात का इशारा है कि डिवाइस को जल्द बाजार में लाया जा सकता है। इसमें फोन के नाम और 5G कनेक्टिविटी की पुष्टि हुई है।
Realme C100 5G ने EU सर्टिफिकेशन भी क्लियर कर लिया है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी इसे सिर्फ एक या दो मार्केट तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि कई जगहों पर उतारा जा सकता है।
Realme C100 5G का लॉन्च इसलिए भी करीब लग रहा है क्योंकि यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Amazon की इटली वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। हालांकि यहां कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की जानकारी सामने आई है। साथ ही “Sprouting Green” कलर ऑप्शन की भी पुष्टि हुई है।
Amazon लिस्टिंग के मुताबिक Realme C100 5G में 6.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच लुक दिया गया है। इस प्राइस सेगमेंट में कई यूजर्स के लिए बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी ज्यादा अहम होती है, ऐसे में 6.75 इंच का पैनल वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया ब्राउजिंग और कैजुअल गेमिंग के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
फिलहाल डिवाइस के प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जिस तरह से सर्टिफिकेशन और ऑनलाइन लिस्टिंग सामने आ रही हैं, उससे लगता है कि Realme C100 5G की आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है।
यदि कंपनी Realme C100 5G को कम कीमत में लॉन्च करती है और बेसिक उपयोग के लिए अच्छा चिपसेट देती है, तो यह बजट 5G सेगमेंट में सही विकल्प बन सकता है। हालांकि जो यूजर्स शानदार डिजाइन, पतले बेजल्स, बेहतर परफॉरमेंस और पंच-होल डिस्प्ले को आगे रखते हैं, वे अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। यदि आप विकल्प चाहें तो realme P3 Lite, Lava Bold N1 5G, Tecno Spark Go 5G और iQOO Z9 Lite देख सकते हैं। जबकि आगामी रियलमी डिवाइस की और जानकारी का इंतजार किया जा सकता है। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।