Realme C100x 16 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस

Realme भारतीय बाजार में अपने नए बजट स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। यह C-सीरीज में Realme C100x नाम से आएगा। इसकी लॉन्च डेट का ऐलान हो चुका है। ब्रांड ने इसके साथ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस भी कंफर्म किए हैं। बता दें कि C100x स्मार्टफोन भारत में 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इसे लेकर माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव है। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।
Realme C100x की लॉन्च डिटेल्स और कलर ऑप्शन
Realme C100x को कंपनी बजट सेगमेंट में पेश करेगी। Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट के अनुसार, यह स्मार्टफोन Golden Coast और Deepblue Tides जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसकी कीमत नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे किफायती प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।
Realme C100x के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Realme C100x में पावर बैकअप के लिए 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी के अनुसार, यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा और 8 घंटे से ज्यादा स्टैंडबाय टाइम दे पाएगा। बड़ी बैटरी के साथ यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है, जो लंबे समय तक स्मार्टफोन इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो Realme C100x में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला अल्ट्रा-स्मूथ डिस्प्ले मिलेगा। हालांकि स्क्रीन साइज अभी पता नहीं चला है। इसमें Eye Comfort मोड भी दिया जाएगा, जो लंबे समय तक स्क्रीन देखने के दौरान आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करेगा।
परफॉरमेंस के लिए Realme C100x फोन में 12GB Dynamic RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 60 FPS पर 3 घंटे तक स्मूथ गेमिंग अनुभव दे सकता है। साथ ही एक साथ कई ऐप्स चलाने के दौरान भी बेहतर मल्टीटास्किंग प्रदान करेगा
Realme C100x बिल्ड और AI कैमरा फीचर्स
Realme C100x को मजबूती के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया जाएगा। यह फोन 2 मीटर ड्रॉप रेजिस्टेंस को सपोर्ट करेगा। इसमें IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिलेगी। फोन में स्पीकर क्लीनर फीचर और Rain Touch Mode दिया जाएगा, जो गीले हाथों, ऑयली फिंगर्स और ग्लव्स पहनने के दौरान भी टच रिस्पॉन्स को बेहतर बनाएगा।
फोटोग्राफी के लिए Realme C100x में 50MP AI कैमरा मिलेगा। कैमरा सिस्टम में AI Clear Face और AI Eraser जैसे फीचर्स शामिल होंगे। जो फोटो क्वालिटी को बेहतर बनाने और अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाने में मदद करेंगे।
Realme C100x में AI फीचर्स पर भी खास फोकस किया गया है। यूजर्स पावर बटन को प्रेस और होल्ड करके Gemini AI असिस्टेंट को एक्टिवेट कर पाएंगे। फोन में AI Outdoor Mode मिलेगा, जो आउटडोर उपयोग के लिए वन-टैप ऑप्टिमाइजेशन प्रदान करेगा।
AI Outdoor Mode में AI Faster Orders, बेहतर स्क्रीन ब्राइटनेस, ज्यादा समय तक ऑटो स्क्रीन ऑफ टाइम, साउंड अलर्ट एम्प्लीफायर और कुछ ऐप्स के लिए ऑटो ऑन/ऑफ जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
Realme C100x उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जो कम बजट में बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, मजबूत डिजाइन और AI फीचर्स वाला सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। भारत में लॉन्च के बाद Realme C100x का मुकाबला बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन जैसे Redmi, Poco, Samsung और iQOO के किफायती मॉडल्स से हो सकता है। हालांकि इसकी कीमत सामने आने के बाद ही असल टक्कर समझ आएगी।
अगर आप ऐसा स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, बढ़िया बिल्ड और नए AI फीचर्स मिलें, तो Realme C100x सही विकल्प हो सकता है। आप इसके लिए वेट कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।