18 अगस्त को लॉन्च होंगे 6000एमएएच बैटरी वाले Realme C12 और Realme C15, कीमत होगी 10,000 से कम

Join Us icon

Realme को लेकर पिछले हफ्ते से ही चर्चा है कि कंपनी इंडिया में अपनी ‘सी सीरीज़’ का विस्तार करने जा रही है और सीरीज़ के तहत दो नए फोन लॉन्च किए जाएंगे जिनका नाम Realme C12 और Realme C15 होगा। वहीं आज रियलमी की योजना से पर्दा उठाते हुए कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने आने वाले फोंस की घोषणा कर दी है। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि रियलमी सी12 और रियलमी सी15 स्मार्टफोन आने वाली 18 अगस्त को भारत में लॉन्च कर दिए जाएंगे।

रियलमी की ओर से बताया गया है कि कंपनी आने वाली 18 अगस्त को एक ऑनलाईन ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के दौरान ‘सी सीरीज़’ के दो नए फोन Realme C12 और Realme C15 इंडिया में लॉन्च किए जाएंगे। यह लॉन्च ईवेंट दोपहर को 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसका प्रसारण रियलमी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाईव किया जाएगा। रियलमी ने साफ कर दिया है कि ये फोन 6,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेंगे और दोनों ही फोन लो बजट में एंट्री लेंगे जिनकी कीमत 10,000 रुपये से कम होगी।

Realme C15

इंडियन सपोर्ट पर पेज पर लिस्ट हो चुके रियलमी सी15 की बात करें तो इस फोन में 6.5-इंच एचडी+ एलसीडी डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ आता है। साथ ही डिवाइस में 3GB/4GB रैम के साथ 64GB/128GB स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 13-मेगापिक्सल मेन सेंसर, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर, 2-मेगापिक्सल मेक्रो सेंसर और ब्लैक एंड वाइट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा Realme C11 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल एआई ब्यूटी कैमरा है। साथ ही Realme C15 में पावर बैकअप के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

Realme C12

रियलमी सी12 को विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर लिस्ट किया जा चुका है जहां से फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। चर्चा है कि Realme C12 को मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा तथा यह फोन रियलमी यूआई के साथ एंडरॉयड 10 ओएस पर काम करेगा। इस फोन में 3 जीबी रैम देखने को मिलेगी। वहीं स​र्टिफिकेशन्स की मानें तो Realme C12 को कंपनी द्वारा 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here