6000mAh बैटरी वाला Realme C15 इस दिन होगा लॉन्च, क्या Samsung को मिलेगी चुनौती?

Join Us icon

Realme C11 को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। वहीं, अब कंपनी अपनी ‘C’ सीरीज के अंदर एक और फोन पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। इंडोनेशिया की मार्केट में रियलमी नए फोन Realme C15 को पेश करने वाली है जो कि 6,000mAh बैटरी के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन होगा। हाल ही में कंपनी ने इस फोन को टीज करना शुरू किया था। वहीं, अब लॉन्च डेट के साथ फोन के नाम, बैटरी क्षमता और डिजाइन की जानकारी दे दी गई है।

Realme C15 स्मार्टफोन को Indonesia में 28 जुलाई को पेश किया जाएगा। वहीं, 24 जुलाई को इंडिया में Realme 6i लॉन्च होने के लिए तैयार है। वहीं, अगर बात करें Realme C15 की तो यह Realme C11 का अपग्रेडेड वर्जन लग रहा है। फोन के बैक में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और क्वाड कैमरा सेटअप होगा। इसे भी पढ़ें: 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ 64एमपी कैमरे वाला Realme 6, कीमत है 15,999 रुपये

डिजाइन

Realme C15 ब्रांड का पहला फोन होगा जो कि 6,000mAh बैटरी के साथ आएगा। वहीं, इस बात की भी पुष्टी कंपनी ने कर दी है कि फोन की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं, अगर बात करें Realme C15 के डिजाइन कीतो कंपनी इसे वॉटरड्रॉप डिसप्ले के साथ पेश करेगी वहीं, रियर पर स्क्वायर शेप कैमरा होगा जो कि दिखने में बिल्कुल Realme C11 की तरह लगेगा। साथ ही Realme C15 में बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर प्लेस्ड होगा। उम्मीद की जा रही है कि फोन ब्लू और वाइट कलर ऑप्शन में आ सकता है।

realme-c15-launch-teaser

स्पेसिफिकेशन्स

Realme C15 की ज्यादा स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, जिसमें चिपसेट और कैमरा सेंसर शामिल हैं। चूंकि यह एक Realme C-Series फोन है, इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि यह बजट हार्डवेयर के साथ आएगा, लेकिन Realme C11 की तुलना में यह अधिक शक्तिशाली होगा। याद दिला दें कि Realme C11 एक 13MP के डुअल कैमरा सेटअप और MediaTek Helio G35 SoC के साथ लॉन्च हुआ था। इसे भी पढ़ें: Redmi Note 9 Vs Realme Narzo 10: 11,999 रुपए की कीमत में कौन है बेस्ट

इस समय होगा इवेंट

अपकमिंग Realme C15 को 28 जुलाई को दोपहर 1 बजे इंडोनेशिया समय (11:30 am IST) पर लॉन्च करने किया जाएगा। यह स्मार्टफोन भारत में कब लॉन्च होगा, इस पर अभी कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन हो सकता है कि फोन के लिए इंडिया में लंबा इंतजार करना पड़े क्योंकि कंपनी 24 जुलाई को Realme 6i को भारत में MediaTek Helio G90T SoC के साथ लॉन्च करने वाली है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here