
Realme ने हाल ही में अपनी बजट ‘C’ सीरीज के अंदर नए फोन C17 को बांग्लादेश में लॉन्च किया था। इस डिवाइस के बांगलादेश में आने के बाद से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी इसे जल्द ही इंडिया में लॉन्च करेगी। लेकिन, अभी तक कंपनी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। वहीं, अब Realme C17 कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर कई आईओटी प्रोडक्ट के साथ स्पॉट किया गया है। दरअसल, रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर Realme C17 के साथ Realme 10000mAh Power Bank 2i, Realme 20000mAh Power Bank 2, Realme Smart Bulb, Realme Smart Plus, Realme Smart Camera 360, Realme Watch S और Realme Selfie Tripod का सपोर्ट पेज लाइव हुआ है। इस बात की रिपोर्ट mysmartprice पर सामने आई है।
दूसरी ओर रियलमी अगले हफ्ते 7 अक्टूबर को Realme 7i को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस इवेंट में इन प्रोडक्ट्स को पेश किया जाएगा या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, सपोर्ट पेज लाइव होने से साफ हो गया है कि Realme सी सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme C17 भी जल्द इंडिया में एंट्री करेगा। इसे भी पढ़ें: 5 कैमरे और फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ इंडिया आया Realme Narzo 20 Pro, जानें क्या है प्राइस
रियलमी सी17 की स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा Realme C17 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। फोन में 6 जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: Realme ला रही Q सीरीज़ का नया फोन, 13 अक्टूबर को दे सकता है दस्तक
फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी17 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। रियर पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
कनेक्टिविटी फीचर्स में एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। रियलमी सी17 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।






















