
रियलमी ने ग्लोबल बाजार में अपनी सी-सीरीज का विस्तार कर दिया है इसके तहत नया मोबाइल Realme C75x लॉन्च किया गया है। डिवाइस सस्ती कीमत में 8जीबी सामान्य तथा 16 वर्चुअल रैम के साथ 24 जीबी तक रैम सपोर्ट, एंड्राइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम, पानी और धूल से बचाव वाली IP68 और 69 रेटिंग, शानदार 6.67 इंच डिस्प्ले जैसी कई दमदार खूबियां प्रदान करता है। आइए, आगे आपको इसका प्राइस और फुल स्पेसिफिकेशंस विस्तार से बताते हैं।
Realme C75x के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
Realme C75x मोबाइल में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल (HD+) है। यह स्क्रीन 500 निट्स (टिपिकल) और 625 निट्स (HBM) ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 120Hz टच सैंपलिंग रेट, 16.7 मिलियन कलर्स, 83% NTSC (टिपिकल) कलर गमट, 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो, और 89.97% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ लाया गया है।
प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम
Realme C75x स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में MediaTek के Helio G81 Ultra प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन नए Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित Realme UI 6.0 कस्टम स्किन के साथ काम करता है।
रैम और स्टोरेज
यह डिवाइस 24GB रैम प्रदान करता है, जिसमें 8GB इनबिल्ट रैम और 16GB वर्चुअल रैम शामिल है। साथ ही इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज जोड़ा गया है। जिससे ग्राहकों को बढ़िया स्पेस और स्पीड मिल जाती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Realme C75x स्मार्टफोन के रियर साइड पर 50MP का AI डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल रहा है।
बैटरी और चार्जिंग
Realme C75x में 5600 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसकी रेटेड क्षमता 5465mAh है। इसे चार्ज करने के लिए यह डिवाइस 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी को फटाफट चार्ज किया जा सकता है।
अन्य
Realme C75x में 4G/3G/2G नेटवर्क, WiFi 5 (2.5GHz और 5GHz डुअल बैंड समर्थन के साथ), ब्लूटूथ 5.0, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप, एक्सेलेरेशन सेंसर, AI स्मार्ट एक्सपीरियंस (मिनी कैप्सूल 3.0, AI क्लियर फेस, AI स्मार्ट लूप, गूगल जेमिनी), SGS मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस, आर्मरशेल सुरक्षा, IP68/IP69-रेटेड बॉडी दी गई है।
वजन और डायमेंशन
Realme C75x का डायमेंशन 165.69 x 76.22 x 7.99 मिमी है और यह मात्र 196 ग्राम वजन का है।
Realme C75x की कीमत और उपलब्धता
- इंडोनेशिया में Realme के C75x की कीमत 8GB/128GB स्टोरेज मॉडल के लिए IDR 2.199.000 यानी भारतीय रेट अनुसार करीब 12,000 रुपये रखी गई है।
- यह कोरल पिंक और ओशनिक ब्लू जैसे दो कलर्स में लॉन्च हुआ है। मोबाइल की आधिकारिक पहली सेल आज से शुरू की गई है।










