7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ realme C83 5G, कीमत 13,499 रुपये से शुरू

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/realme-c83-5g-launched-india-7000mah-battery-144hz-display-price.jpg

realme ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन realme C83 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी के C-सीरीज लाइनअप में आने वाला यह नया फोन लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉरमेंस और 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। खास बात यह है कि इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ी 7000mAh Titan बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। आइए, कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

कीमत की बात करें तो realme C83 5G तीन स्टोरेज में आया है। इसका 4GB + 64GB ऑप्शन 13,499 रुपये, 4GB + 128GB वैरियंट 14,499 रुपये और 6GB + 128GB मेमोरी 17,499 रुपये में उपलब्ध होगा। इस फोन की पहली सेल 7 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे Flipkart, realme की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन मेनलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे। इसके साथ ही ग्राहकों को 6 महीने तक के नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिल जाएगा। यह Blooming Purple और Sprouting Green कलर्स में मिलेगा।

डिस्प्ले की बात करें तो realme C83 5G में 6.7-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इससे स्क्रॉलिंग, एनीमेशन और गेमिंग अनुभव ज्यादा स्मूद हो सकता है। फोन में AI Outdoor Mode भी दिया गया है, जो धूप में फोन इस्तेमाल करते समय स्क्रीन ब्राइटनेस, स्पीकर वॉल्यूम और नेटवर्क रिस्पॉन्स को ऑटोमैटिक तरीके से बेहतर कर सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए realme C83 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU मिलता है जिसमें दो Cortex-A76 कोर 2.4GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग, गेमिंग और 5G कनेक्टिविटी में अच्छा अनुभव दे सकता है।

realme C83 5G फोन 4GB और 6GB LPDDR4X RAM के साथ आता है, जबकि स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB विकल्प दिए गए हैं। Dynamic RAM Expansion फीचर की मदद से RAM को वर्चुअली 18GB तक बढ़ाया जा सकता है और OTG के जरिए 2TB तक स्टोरेज एक्सपेंशन का भी सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में 5334mm² Airflow VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसे कंपनी अपने सेगमेंट का सबसे बड़ा वेपर चैंबर बता रही है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित realme UI 7.0 पर चलता है, जिसमें बेहतर एनीमेशन और स्मूद सिस्टम एक्सपीरियंस दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए realme C83 5G में 13MP AI रियर कैमरा दिया गया है, जो 4160 × 3120 रिजॉल्यूशन तक की तस्वीरें कैप्चर कर सकता है और Live Photo फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

realme C83 5G में 7000mAh की Titan बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है। यह बैटरी लंबे समय तक उपयोग की जा सकती है। यह 15W PD तथा 15W DCP चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार फोन को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 180 मिनट लगते हैं। इसके अलावा इसमें 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर अन्य डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस 4 साल तक स्मूद अनुभव देने के लिए बनाया गया है।

डिजाइन के मामले में भी realme C83 5G फोन मजबूत बनाया गया है। इसमें Military-Grade Shock Resistance के साथ IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस दिया गया है, जिससे यह रोजमर्रा के झटकों, धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है। फोन में 300% सुपर वॉल्यूम फीचर भी मिलता है जिससे ऑडियो ज्यादा तेज और साफ सुनाई दे सकता है। इसका वजन लगभग 212 ग्राम है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो लगभग 421ms में फोन अनलॉक करने की क्षमता रखता है।

यदि आप इन दिनों एक सस्ता 5जी फोन लेने की सोच रहे हैं तो realme C83 5G बढ़िया लेटेस्ट विकल्प बन सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। यह इस रेंज में आपको निराश नहीं करेगा। यदि विकल्प चाहें तो Lava Storm Play, Oppo K14x 5G और Tecno Spark Go 5G भी देख सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।