Realme C85 5G भारत में 28 नवंबर को होगा लॉन्च, Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट, जानें स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/realme-c85-5g-india-launch-date-28-november-flipkart-microsite-live.jpg

Realme अपनी C-सीरीज को भारत में विस्तार देने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Realme C85 5G भारत में 28 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसे लेकर ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। जिसमें फोन की खूबियों को शेयर किया गया है। बता दें कि इससे पहले यह डिवाइस ग्लोबल बाजार में पहले ही आ चुका है। आइए, आगे जानते हैं डिवाइस में क्या खास दिया जाएगा।

Realme C85 5G की माइक्रोसाइट के अनुसार यह 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। जिसे कंपनी दो दिन तक चलने का दावा कर रही है। बैटरी बैकअप के लिए दी गई जानकारी के अनुसार इसमें 22 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग, 50 घंटे की कॉलिंग और 145 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक शामिल होगा। ब्रांड ने यह भी शेयर किया है कि फोन सिर्फ 1% बैटरी पर भी फोन 9 घंटे तक स्टैंडबाय या 40 मिनट की कॉलिंग दे सकता है। इसके साथ ही इसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Realme C85 5G फोन में IP69 वॉटर रेजिस्टेंस, मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और 6 साल की बैटरी हेल्थ मिलने का दावा किया गया है। Realme ने इसमें 1200-निट AMOLED डिस्प्ले, पहले से ज्यादा “लाउड स्पीकर्स” और बेहतर नेटवर्क सिग्नल देने की बात पर भी जोर दिया है।

कैमरे की बात करें तो Realme C85 5G में 50MP Sony AI सेंसर मिलने की पुष्टि हुई है। जिसमें AI-बेस्ड एडिटिंग फीचर्स शामिल होंगे। हालांकि चिपसेट नहीं बताया गया है, लेकिन इसके वियतनाम वाले वैरियंट में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट देखने को मिला था। इसलिए उम्मीद है इसमें भी यही चिप हो सकती है।

कीमत को लेकर अनुमान है कि Realme C85 5G मोबाइल भारत में दो स्टोरेज 4GB+128GB और 6GB+128GB में आ सकता है। जिनकी कीमत क्रमशः 15,499 और 16,999 रुपये रखी जा सकती है। यह इस प्राइस रेंज में उन ग्राहकों लुभा सकता है जो बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और अच्छा परफॉरमेंस चाहते हैं।

मार्केट में Realme C85 5G का मुकाबला Redmi Note 14 5G, Vivo T4x 5G और Samsung Galaxy A16 5G जैसे फोंस से हो सकता है। अगर आपको भी इस आगामी रियलमी डिवाइस की खूबियां पसंद आई हैं तो आप इसका वेट कर सकते हैं। यह आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। हम आपको लॉन्च के दिन फोन की पूरी डिटेल्स देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।