
Realme ने अपनी C85 सीरीज वियतनाम में पेश कर दी है। इसमें Realme C85 और Realme C85 Pro जैसे दो स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। प्रो मॉडल की जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। वहीं, हम इस पोस्ट में Realme C85 5G की डिटेल्स दे रहे हैं। जिसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh की बड़ी बैटरी जैसे कई फीचर्स हैं। आइए, आगे खूबियां और कीमत विस्तार से जानते हैं।
Realme C85 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट, ब्राइटनेस 1200 निट्स, 90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिल जाता है। इसके साथ 16.7 मिलियन कलर डेप्थ और 83% DCI-P3 कलर रेंज है। जिससे वीडियो और गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Dimensity 6300 5G चिपसेट के साथ ARM Mali-G57 MC2 GPU लगाया गया है। यह फोन 24GB तक वर्चुअल RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट है।
कैमरा की बात करें तो Realme C85 5G में Sony IMX852 सेंसर वाला 50MP रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ दिया गया है जो PDAF सपोर्ट करता है। इसके अलावा 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो नाइट मोड, पोर्ट्रेट और डुअल वीडियो जैसे कई फीचर्स वाला है। फोन 1080P 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है साथ ही इसमें सिनेमैटिक और मल्टी-एंगल वीडियो मोड भी हैं।
पावर बैकअप के लिए फोन में 7000mAh की टाइटन बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G NR बैंड्स, n1/n2/n3/n5/n7/n8/n20/n26/n28/n38/n40/n41/n66/n77/n78, Bluetooth 5.3, Wi-Fi 5 और NFC सपोर्ट है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 15 आधारित Realme UI 6.0 पर काम करता है।
Realme C85 5G का वजन करीब 215 ग्राम है और इसमें 2 SIM स्लॉट, Type-C पोर्ट और लाइट, प्रॉक्सिमिटी, जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर दिए गए हैं। यह फोन दो कलर ऑप्शंस Parrot Purple और Peacock Green में मिलेगा।
कीमत की बात करें तो Realme C85 5G की वियतनाम में शुरुआती कीमत 7,690,000 VND (लगभग 25,000 रुपये) रखी गई है। यह 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट के लिए है। कंपनी इसे जल्द ही अन्य बाजारों में भी लॉन्च कर सकती है।
यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले चाहते हैं। यदि आप इसी कीमत या इससे कम में दूसरे विकल्प देख रहे हैं तो Redmi Note 14 Pro 5G, iQOO Z10 5G और Infinix GT 30 Pro जैसे स्मार्टफोंस ले सकते हैं। हालांकि Realme C85 5G अपनी 7000mAh बैटरी और शानदार डिस्प्ले रिफ्रेश रेट के कारण आगे रह सकता है।
यदि आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और अच्छा 5G सपोर्ट मिले तो Realme C85 5G बढ़िया विकल्प हो सकता है। आप इसे ले सकते हैं। वहीं, और पावरफुल परफॉरमेंस चाहिए तो अन्य विकल्प भी देख सकते हैं।









