Realme X के बाद कंपनी लाने वाली है सबसे ताकतवर फोन, फ्लैगशिप प्रोसेसर से होगा लैस

Join Us icon

अमेरिकी कंपनी क्वालकॉम ने अपने नए मिड-साइकिल फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट की घोषणा की है, जिसके बाद चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Realme ने स्नैपड्रैगन 855 प्लस पवार्ड स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर टीजर जारी कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस बात का जिक्र नहीं किया है कि किस फोन के साथ यह प्रोसेसर पेश किया जाएगा।

Realme ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्ट किया, जिसमें Hello स्नैपड्रैगन 855+ लिखा हुआ है। इस पोस्ट के साथ प्रोससेर की फोटो भी है। इससे हिंट मिला है कि कंपनी आने वाले समय में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर वाले फोन को पेश कर सकती है। इसे भी पढ़ें: Realme ला रहा है सबसे ताकतवर 5G फोन, कंपनी ने किया कंफर्म

अगर बात करें नए स्नैपड्रैगन 855 प्लस की तो इसमें पावरफुल सीपीयू और बेहतर जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, रियलमी के अलावा Black Shark, nubia Red Magic, Vivo NEX और Vivo iQOO कंपनियां भी अपने स्मार्टफोन इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है।

बता दें कि कुछ समय पहले रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने एक ट्विटर कर इस बात की जानकारी दी थी कि कंपनी जल्द ही 5G हैंडसेट को मार्केट में पेश कर सकती है। वहीं, इस टेक्नोलॉजी को भारत में पेश करने के लिए भी माधव ने अपने ट्विट में जिक्र किया था।

आने वाले 5G स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है पर उम्मीद लगाई जा रही है कि स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 या स्नैपड्रैगन 855 प्लस से लैस होगा। स्नैपड्रैगन 855 या 855+ से लैस होने के चलते इस फोन में फ्लैगशिप फीचर्स दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि कंपनी ने हाल ही में अपने Realme X और Realme 3i को इंडिया में लॉन्च किया था। Realme 3i एक बजट कैटगरी का फोन है, जिसकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपए है। वहीं, Realme X को कंपनी ने 16,999 रुपए में पेश किया था। डिवाइस 23 जुलाई से प्लिपकार्ट पर सेल के लिए आएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here