Realme GT 2, Realme C31 और C35 स्मार्टफोन इंडिया लॉन्च टाइमलाइन, कलर वेरिएंट्स भी हुए लीक

Realme GT 2 स्मार्टफोन को मार्च या फिर फरवरी अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

Join Us icon

Realme भारत में अगले हफ्ते Realme 9 Pro और Realme 9 Pro Plus स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। रियलमी के ये स्मार्टफोन मिड रेंज सेग्मेंट में लॉन्च किए जा सकते हैं। ऐसा लग रहा है कि कंपनी मिड रेंज सेग्मेंट के इन स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। MySmartPrice को पॉपुलर टिपस्टर मुकुल शर्मा के हवाले से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन Realme GT 2, Realme C31 और Realme C35 के लॉन्च टाइमलाइन और कलर ऑप्शन को लेकर जानकारी शेयर की है।

Realme GT 2, Realme C31 और C35 लॉन्च टाइमलाइन

टिपस्टर मुकुल शर्मा ने बताया है कि Realme GT 2 स्मार्टफोन को मार्च या फिर फरवरी अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। Realme GT 2 स्मार्टफोन को भारत में iQoo 9 सीरीज के साथ भी लॉन्च हो सकता है। वहीं कुछ रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Moto के साथ भी लॉन्च हो सकता है, जो कि 24 फरवरी को लॉन्च होना है।

Realme GT 2 स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ-साथ कंपनी Realme C31 और Realme C35 बजट स्मार्टफोन को भारत महीने में लॉन्च कर सकता है। Realme C31 स्मार्टफोन को पर्पल और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। Realme C35 स्मार्टफोन को ग्रीन और ब्लैक कलर में पेश किया जा सकता है।

Realme GT 2 स्पेसिफिकेशन्स

Realme GT 2

Realme GT 2 स्मार्टफोन में 6.62-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Snapdragon 888 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी का यह फोन 5,000mAh की बैटरी, 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Mahindra ने बताया कब लॉन्च होगी XUV300 इलेक्ट्रिक SUV, लंबे समय से हो रहा इंतजार

Realme GT 2 स्मार्टफ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। फ़ोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फ़ोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया जाएगा। रियलमी का यह फ़ोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : iQoo 9, iQoo 9 Pro और iQoo 9 SE स्मार्टफोन भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here