realme फिर ला रहा है रंग बदलने वाला फोन, इसी महीने है इंडिया लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/realme-gt-7-colours-icesense-design-confirmed.jpg

Realme पहले ही भारत में GT 7 सीरीज़ की लॉन्चिंग को टीज कर चुका है। इस लाइनअप में GT 7 और GT 7T शामिल होने की उम्मीद है, क्योंकि हाल ही में GT 7T को BIS सर्टिफिकेशन मिला है और “सीरीज” शब्द से भी एक से अधिक डिवाइस की ओर इशारा मिलता है। वहीं, अब ब्रांड ने Realme GT 7 के हीट डिसिपेशन से जुड़ी कुछ अहम जानकारी शेयर की है। यह भी सामने आया है कि आगामी स्मार्टफोन इंडस्ट्री का पहला ग्राफीन-आधारित IceSense डिजाइन वाला होगा।

Realme GT 7 डिजाइन डिटेल्स

Realme की आधिकारिक माइक्रोसाइट के अनुसार, कंपनी आने वाले दिनों में GT 7 से जुड़ी और जानकारियां शेयर कर सकती है। गौरतलब है कि Realme GT 6 को पिछले साल जून महीने में ₹40,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।