7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा realme GT 7, बनेगा दुनिया का पहला Dimensity 9400+ वाला फोन

Join Us icon

रियलमी ने कुछ दिनों पहले ही अनाउंस किया था कि वह ‘जीटी’ सीरीज का नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है। कंपनी आने वाली 23 अप्रैल को realme GT 7 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो ब्रांड की होम मार्केट चीन में उतारा जाएगा। वहीं अब फोन के बाजार में आने से पहले ही इसके प्रोसेसर और बैटरी सहित कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर लीक की दी गई हैं जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme GT 7 स्पेसिफिकेशन्स

प्रोसेसर

realme GT 7 दुनिया का पहला फोन होगा जो MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। मोबाइल चिपसेट की जानकारी भी कंपनी ने दे दी है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। अभी तक कोई भी फोन इस प्रोसेसर के साथ नहीं लाया गया है।

परफॉर्मेंस

कंपनी की मानें तो यह अपकमिंग रियलमी फोन नए व एडवांस थर्मल डिजाइन पर बनाया गया है। realme GT 7 में “graphene fiberglass fusion” बैक पैनल दिए जाने की बात सामने आई जो नॉर्मल ग्लास पैनल से 6 गुणा बेहतर और तेज तरीके से डिवाइस हीट को बाहर निकाल सकता है। फोन में 7700mm वैपर कूलिंग चैंबर मिलेगा जो इसकी गेमिंग परफॉर्मेंस को फास्ट बनाएगा।

बैटरी

रियलमी जीटी 7 की बैटरी इस फोन की बड़ी यूएसपी होगी। कंपनी ने खुलासा कर दिया है ​कि यह 5जी फोन 7,200mAh Battery के साथ लॉन्च होगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जाएगी। बताते चलें कि बीते साल इंडिया में लॉन्च हुए Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन में 5,800mAh बैटरी दी गई है।

वहीं लीक्स की बात करें तो रियलमी जीटी 7 5जी फोन को चीन में 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 512GB Storage देखने को मिल सकती है। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार यह रियलमी 5जी फोन Flat AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इस मोबाइल का वजन 203 ग्राम और थिकनेस सिर्फ 8.25एमएम होगी।

realme GT 7 लॉन्च डिटेल

रियलमी जीटी 7 23 अप्रैल को लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी अपनी होम मार्केट चाइना में बड़े लॉन्च ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से realme GT 7 टेक मार्केट में उतारा जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट चीन में शाम के 4 बजे शुरू होगा जो भारतीय समयानुसार दोपहर के 1 बजकर 30 मिनट पर होगा। रियलमी चाइना की ऑफिशियल वेबसाइट इस फोन लॉन्च को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा जिसे आप यहां क्लिक कर अपने फोन में लाइव देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here