
Realme GT 7 Pro पिछले साल नवंबर में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाले पहले फ्लैगशिप में से एक था। हाल ही में यह जानकारी मिली थी कि इस महीने ब्रांड एक वैनिला मॉडल Realme GT 7 को लॉन्च करेगा जो स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ सबसे सस्ता फोन होगा। जब तक हम इसका इंतजार कर रहे हैं, एक नया Realme फोन जो संभवतः GT 7 हो सकता है, गीकबेंच प्लेटफार्म पर देखा गया है।
Realme GT 7 गीकबेंच लिस्टिंग
- माय स्मार्ट प्राइस द्वारा देखी गई गीकबेंच लिस्टिंग में मॉडल नंबर RMX3090 सामने आया है।
- हालांकि मार्केटिंग नेम का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Realme GT 7 है। इसी मॉडल नंबर को पहले 3C सर्टिफिकेशन पर 120W फास्ट चार्जिंग के साथ देखा गया था।
- गीकबेंच लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि फोन Android 15 OS पर चलेगा और इसमें 16GB रैम विकल्प होगा।

- मदरबोर्ड सेक्शन में ‘सन’ का उल्लेख है और इसमें 3.53GHz पर क्लॉक किए गए 6 कोर और 4.32GHz पर दो कोर हैं। सोर्स कोड सेक्शन में कथित तौर पर एड्रेनो 850 GPU देखा गया है।
- इससे पता चलता है कि आगामी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस हो सकता है।
- कथित Realme GT 7 ने सिंगल-कोर राउंड में 2,914 और मल्टी-कोर राउंड में 8,749 स्कोर करने में कामयाबी हासिल की है।
- तुलना में Realme GT 6 भारतीय वैरियंट ने क्रमशः सिंगल और मल्टी-कोर राउंड में 1,852 और 4,761 स्कोर किया था। इससे पता चलता है कि सक्सेसर और बेहतर होगा।
फिलहाल गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए संभावित Realme GT 7 के बारे में यही सब जानकारी मिली है।
Realme GT 7 डिटेल्स (संभावित)
Realme GT 7 में Realme GT 7 Pro के समान हार्डवेयर होने की उम्मीद है, लेकिन इसमें टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा। 3C सर्टिफिकेशन के अलावा फोन को पहले TENAA पर भी देखा गया था और इससे बाकी हार्डवेयर के बारे में पता चला था।
- डिस्प्ले: TENAA लिस्टिंग के अनुसार Realme GT 7 में 6.78-इंच का डिस्प्ले होगा। यह पिछले साल के GT 6 जैसा ही है।
- कैमरा: फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी लेंस होने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16MP का लेंस हो सकता है। इसकी तुलना में GT 6 में 32MP का लेंस है।
- बैटरी: Realme GT 7 में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,310mAh की बैटरी यानी करीब 6,500mAh हो सकती है।
- मेमोरी: मेमोरी विकल्पों में 8GB, 12GB, 16GB RAM के साथ 128GB, 256GB, 512GB और 1TB की इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
जैसा कि बताया गया है, Realme GT 7 को सबसे सस्ते Snapdragon 8 Elite फोन के रूप में आने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि यह OnePlus Ace 5 Pro से सस्ता होगा, जिसकी कीमत CNY 3,399 (करीब 41,200 रुपये) है। याद दिला दें कि Realme GT 6 को पिछले साल जून में भारत में बेस मॉडल के लिए 40,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। संभावना है कि Realme GT 7 भी भारत में लॉन्च हो सकता है।












