लॉन्च से पहले Realme GT 7 Pro Racing Edition के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस लीक, जानें क्या मिलेगा खास

Join Us icon
Highlights

  • Realme GT 7 Pro Racing Edition को सबसे सस्ता Snapdragon 8 Elite फोन बताया जा रहा है।
  • इसमें 6,500mAh की बैटरी होगी और यह 120W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
  • Realme GT 7 Pro Racing Edition कल चीन में लॉन्च हो रहा है।

इस हफ्ते की शुरुआत में Realme ने घोषणा की कि Realme GT 7 Pro Racing Edition का लॉन्च 13 फरवरी को चीन में होगा। इसके कई स्पेसिफिकेशंस अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन लॉन्च से पहले ब्रांड ने कुछ टीजर शेयर किए हैं, जो Realme GT 7 Pro Racing Edition की प्रमुख जानकारी का खुलासा करते हैं।

रियलमी जीटी 7 प्रो रेसिंग एडिशन के स्पेसिफिकेशंस

  • रियलमी ने वीबो पर कुछ पोस्टर शेयर किए हैं, जिसमें डिस्प्ले ब्राइटनेस, प्रोसेसर, कूलिंग सिस्टम, स्टोरेज ऑप्शन, स्टोरेज स्पीड, बैटरी क्षमता और वायर्ड चार्जिंग स्पीड का पता चला है।
  • Realme GT 7 Pro Racing Edition में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले होगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 6,000 निट्स और ग्लोबल ब्राइटनेस 1,600 निट्स होगी। इस पैनल में 2,600Hz का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है, जिसे “टूर्नामेंट लेवल गेमिंग” के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Realme GT 7 Pro Racing Edition में Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC चिपसेट दिया जाएगा। जिसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज की पुष्टि हो चुकी है। यह संभवतः फ्लैगशिप चिपसेट वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा।
  • Realme GT 7 Pro रेसिंग एडिशन में 6,500mAh की बैटरी मिकेगी और यह 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आएगी।
  • इसके अलावा, डिवाइस “बाईपास चार्जिंग” पावर सप्लाई तकनीक से लैस रखा जाएगा। जो गेमिंग के दौरान चालू हो जाती है और बैटरी चार्ज करने के बजाय सीधे गेम को पावर सप्लाई करता है। ब्रांड का दावा है कि इससे गेमिंग के दौरान हीटिंग और फ्रेम लैग को कम करने में मदद मिलेगी।
  • गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए डिवाइस ग्लोबल आइस कोर कूलिंग सिस्टम से लैस होगा। जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा कूलिंग एरिया प्रदान करता है।
  • Realme GT 7 Pro Racing Edition में स्काई कम्युनिकेशन सिस्टम 2.0 में डुअल-साइडेड हाई और लो फ्रीक्वेंसी एंटेना, सुपर वाईफाई और स्मार्ट कम्युनिकेशन की सुविधा दी जाएगी। ये सभी सुविधाएं ई-स्पोर्ट्स स्तर का गेमिंग अनुभव प्रदान करने वाली हैं।
  • इस डिवाइस में “AI God Assistance” फीचर भी होगा, जो एक AI असिस्टेंट है। यह रियल-टाइम गेमिंग स्ट्रैटेजी, टीम को वॉयस नोटिफिकेशन और अन्य सुविधाएं प्रदान करेगा।
  • पहले बताया गया था कि यह फोन स्टार ट्रेल टाइटेनियम और नेप्च्यून एक्सप्लोरेशन एडिशन रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।

ये Realme GT 7 Pro Racing Edition के सभी हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन हैं जिन्हें ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर बताया है। जबकि कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन अभी आना बाकि हैं। हम उम्मीद करते हैं कि डिवाइस में 6.78-इंच 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz 8T LTPO डिस्प्ले और पिछले लीक और सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म लिस्टिंग के आधार पर 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP सेकेंडरी कैमरा होगा।

आगामी Realme GT फोन Snapdragon 8 Elite SoC के साथ सबसे किफायती स्मार्टफोन बताया जा रहा है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि यह Realme GT 7 Pro का लो वर्जन है, जिसे नवंबर 2024 में 59,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, आने वाला मॉडल भारत में आएगा या नहीं, इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here